Logo
election banner
Hanuman Ji Bhog: आज 23 अप्रैल, मंगलवार हनुमान जन्मोत्सव है। बजरंग बली उस साधक की हर संकट में रक्षा करते है। हनुमान जी को भोग के रूप में कई चीजें पसंद है, जिन्हें पूजा के दौरान भक्तों द्वारा अर्पित किया जाता है।

Hanuman Ji Bhog: आज 23 अप्रैल, मंगलवार हनुमान जन्मोत्सव है। सनातन धर्म के लोग इस धार्मिक पर्व को बड़े हर्ष के साथ मनाते है। कई वर्षों बाद यह एक अद्भुत संयोग है कि हनुमान जन्मोत्सव मंगलवार को पड़ रहा है। दरअसल, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के लिए नियत होता है। बजरंग बली की पूजा विधि-विधान से करने पर साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही बजरंग बली उस साधक की हर संकट में रक्षा करते है। हनुमान जी को भोग के रूप में कई चीजें पसंद है, जिन्हें पूजा के दौरान भक्तों द्वारा अर्पित किया जाता है। चलिए जानते है उन विशेष भोगों के बारे में जो पवनपुत्र को प्रिय है- 

लड्डू (Laddu)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को लड्डू का भोग अतिप्रिय है। इसलिए उनकी पूजा में लड्डू का भोग अवश्य लगाएं। बजरंग बली लड्डू का भोग पाकर अतिप्रसन्न होते है। सच्चे मन से उनमें आस्था रखने वाले भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती है और उसे निर्भय होने का आशीर्वाद मिलता है। 

पंचमेवा (Panchmeva) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी को लड्डू के अलावा पंचमेवा का भोग भी काफी भाता है। यह भोग काजू, बादाम, किशमिश, छुआरा और खोपरागिट को मिक्स कर तैयार होता है, जिसे पंचमेवा कहते है। पंचमेवा का भोग पाकर हनुमान जी प्रसन्न रहते है और भक्तों को सदैव रक्षित करते है। 

इमरती या जलेबी (Emarti-Jalebi) 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इमरती या फिर जलेबी का भोग भी हनुमान जी को बेहद पसंद आता है। लोग कहते है कि, मंगलवार और शनिवार के दिन सच्ची आस्था के साथ जलेबी और इमरती का भोग हनुमानजी की को अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन के सभी दुखों का निवारण होता हैं। 

पान का बीड़ा (Paan Ka Beeda) 

मान्यताओं के अनुसार, पान का बीड़ा हनुमान जी को भोग के रूप में अर्पित करना चाहिए। पान का बीड़ा पाकर रामभक्त हनुमान जी प्रसन्न रहते है। इस भोग को अर्पित कर हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और मन की इच्छा की पूर्ति का वर मांगे। प्रसन्न होने पर हनुमान जी भक्तों को नाराज नहीं करते है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487