Logo
Neem Karoli Baba Ke Anusar Kaam Adhoore Kyo Rahte Hai : नीम करोली बाबा ने अपने जीवनकाल के दौरान जनमानस को कई अच्छी सीखें दी, जो आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार आज भी लोगों के जीवन को सफल बना रहे है। एक ऐसा ही विचार है, जिसमें बाबा नीम करोली ने बताया था कि, काम अधूरे क्यों रहते हैं? चलिए जानते है उसके बारे में-

Neem Karoli Baba Tips: नीम करोली बाबा ने अपना पूरा जीवन बेहद सरल और सादगी से जिया। उनकी पहचान महान संत और आध्यात्मिक गुरु की रही है। बाबा के अनुयायी उन्हें हनुमान जी का अवतार भी मानते थे। दरअसल, इसके पीछे की वजह है कि, बाबा नीम करोली स्वयं हनुमान जी के बड़े भक्त हुआ करते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई हनुमान मंदिरों का निर्माण करवाया। साथ ही कई सिद्धियों के स्वामी भी बने और लोगों के जीवन का उद्धार किया। 

नीम करोली बाबा ने अपने जीवनकाल के दौरान जनमानस को कई अच्छी सीखें दी, जो आज भी प्रासंगिक है। उनके विचार आज भी लोगों के जीवन को सफल बना रहे है। एक ऐसा ही विचार है, जिसमें बाबा नीम करोली ने बताया था कि, काम अधूरे क्यों रहते हैं? चलिए जानते है उसके बारे में- 

नीम करोली बाबा के अनुसार काम अधूरे क्यों रहते हैं?
(Kaam Adhoore Kyo Rahte Hai According Neem Karoli Baba) 

नीम करोली बाबा कहते थे कि, व्यक्ति को किसी कार्य की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह अच्छा हो सकता है, लेकिन उससे पहले आत्म अवलोकन करना होगा कि, वह क्या कर सकता है और क्या नहीं। नीम करोली बाबा का मानना था कि, आत्मज्ञान के बिना कोई भी कार्य सही दिशा में आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। इसलिए हमें अपनी कमजोरियों को स्वीकार करना चाहिए। फिर समय के साथ उन कमजोरियों को ताकत में बदलने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487