Aaj ka Rashifal, 19 दिसंबर 2024: सिंह राशि वालों को प्यार मिलेगा, मेष को प्रमोशन होगा; धनु-मीन के जातकों के धन में होगी वृद्धि 

Aaj ka rashifal Monday 17 february all 12 zodiac signs read horoscope from aries to pisces
X
Aaj ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों का आज का राशिफल।
Aaj ka Rashifal, 19 दिसंबर 2024: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार का दिन सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार मेष से मीन राशि का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 19 दिसंबर 2024: ग्रह गोचर के अनुसार गुरुवार (19 दिसंबर 2024) को मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए कहीं से अचानक धन मिल सकता है। वृश्चिक राशि वालों संभलकर रहना होगा। कुंभ राशि वालों का व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। दो राशि वालों के निजी जीवन में अनबन होने के संकेत हैं। बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

पंचांग के अनुसार, गुरुवार (19 दिसंबर) को पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (19 दिसंबर) का दिन कैसा रहेगा ? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज आप ऐसा काम करना पसंद करेंगे, जिसके करने से आपको खुशी मिलती है। यदि आप लोन लेने की योजना बना रहे थे, तो आज इसमें सफलता संभव है। आज आप अपना बजटीय प्रबंधन पर बना सकते हैं। प्रेमी युगल करीब आ सकते हैं। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरीपेश से जुड़े लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।
आज की सलाह: जब तक काम नहीं हो जाये, अपनी बातों को गुप्त रखें। अन्यथा, बनता काम बिगड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 25

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आज आपको एक लम्बे आरसे के बाद परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर बहुत खुश होंगे। आज आप खुद को वास्तविक दुनिया से दूर रखना पसंद कर सकते हैं। ये कभी कभार के लिए सही है, लेकिन पूरी तरह से कट जाना भी अच्छा नहीं होगा। निजी जीवन में तालमेल बना रहेगा। बॉस की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। हेल्थ को लेकर चौकन्ना रहें। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं।
आज की सलाह: घर से निकलते समय गुरुजन या माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, विघ्न दूर होंगे।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 12

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: नए साल की शुरू में करें ये 4 काम, सालभर छप्परफाड़ होगी इनकम

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आप काम-धंधे से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपके साहस की सराहना होगी। आपके पास कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आपको बढ़ते नहीं देख सकते हैं। ये कौन हैं, इसकी पहचान जल्द कर लें। फायदे में रहेंगे। यदि आप संयम के साथ चलेंगे, तो अपने आप शत्रु अपना रास्ता बदल लेंगे। आज स्वास्थ्य और धन की स्थिति शानदार बनी हुई है। निजी जीवन में अनबन हो सकती है, लेकिन आपका सौम्य व्यवहार इसे बिगने नहीं देगा।
आज की सलाह: गाय को हरा चारा खिलाएं और महिलाओं का सम्मान करें।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर:22

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
आज आपके व्यवहार में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। लेकिन ये पॉजिटिव होगा। यदि आप काम पर गंभीरत दिखाएंगे, तो यकीनन नतीजा आपके फेवर में आएगा। दिन को शानदार बनाने के लिए आपको एक प्लान बनाना होगा। कोई भी कान जल्दबाजी और सोचे समझे किया, तो परेशानी में पड़ सकते हैं। दिलो-दिमाग में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें। ऐसे लोगों से दूरी बना लें, जो रास्ते से भटकाना चाहते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा। धन को लेकर चिंता सता सकती है।
आज की सलाह- क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 10

सिंह राशि (aaj ka singh rashifal)
मन चंगा, तो कठौती में गंगा। आज ये कहावत आप पर फिट बैठेगी। घर-परिवार में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। आज आप पर प्रेम के ग्रह शुक्र मेहरबान है। इमोशनल भी हो सकते हैं, लेकिन ये सब ख़ुशी में होगा। आज आपके जीवन में प्यार के अंकुर फिर फूटने वाले हैं। इस दौरान किसी को आपकी ख़ुशी नहीं देखी जाएगी और वो आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेगा। इसे अवॉइड करें। वाकई, यह खुद को एक बेहतर इंसान बनाने का शानदार अवसर है। आप चूकेंगे नहीं। कुलमिलाकर यह बहुत अनुकूल समय है। इसका भरपूर एंजॉय करें।
आज की सलाह- सूर्य भगवान को अर्द्ध दें और केले का दान करना शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 6

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: 28 दिसंबर को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे दैत्यगुरु शुक्रदेव, इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। मूड आध्यात्मिक रहेगा। घर मंत्रों से गूंज उठेगा। समय आपके अनुकूल है। यकीनन, यह आपके लिए एक अच्छा दिन है। आज कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने आस-पास के लोगों से घनिष्ठता रहेगी। आलस को त्यागना होगा अन्यथा मौके हाथ से छूट जाएंगे। साथ से तालमेल बढ़िया रहेगा। शॉपिंग का मौका भी मिल सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
आज की सलाह- केले की पूजा करें और गाय को गुड़ रोटी खिलाना मंगलकारी साबित हो सकता।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर:19

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आज के दिन आप जितना संभव हो सके विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्नेह का वास रहेगा। वहीं सिंगल जातकों के लिए भी दिन अच्छा गुजरेगा। पैसों को सोच समझकर खर्च करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। वाणी पर विशेष ध्यान देंने की आवश्यकता है।
आज की सलाह- वाणी पर कंट्रोल करने से आपको लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 30

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang, 18 December 2024: जानिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और आज का राहुकाल

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज आप अपने कार्यों की वजह से थकावट का शिकार हो सकते हैं लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद भी आप दिन भर उत्साह में रहेंगे। अपने कार्य को समय पर पूरा करने का भरपूर प्रयास करें। प्रेम भरा दिन बीतेगा। विवाद को टालने का प्रयास करें, इससे आपको लाभ होगा।
आज की सलाह- धन को बचाकर खर्च करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 9

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज के दिन आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है, इसलिए आप अपने आप को इसके लिए तैयार रखें। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। पैतृक संपति भी आज आपको बड़ा लाभ दे सकती है। जीवनसाथी भी आज आपको कोई अप्रत्याशित लाभ दे सकता है। आपके रिश्ते में आज मजूबती आएगी। दूसरों की मदद करने से आपको लाभ होगा।
आज की सलाह- आप अपने काम पर ध्यान देने का प्रयास करें, लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 11

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
मकर राशि वालों को आज के दिन व्यवसाय में सफलता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में लाभ होगा। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन आपको सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। दिन अच्छा बीतेगा।
आज की सलाह- अपने कार्य पर ध्यान दें, लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 42

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal )
आज के दिन आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जिसकी वजह से आपका दिन काफी अच्छा जाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति भी आज आपके पक्ष में रहेगी। दिन का लाभ लेने के लिए आज आप धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रयास करें। प्रेमी का साथ मिलेगा।
आज की सलाह- आज निवेश करने का सही समय है, आर्थिक लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 26

यह भी पढ़ें: Vakri Graha 2025: शनि-शुक्र और बुध-गुरु 2025 में चलेंगे उल्टी चाल, 3 राशि वालों पर होगी धन की बारिश

मीन राशि (meen rashi ka rashifal )
मीन राशि वालों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। दिन आज आपके फेवर में रह सकता है, लाभ उठाने का प्रयास करें। व्यवसाय में दिन सामान्य रह सकता है। धन को बचाकर कार्य करने की जरूरत है।
आज की सलाह- दिन को शुभ बनाने के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें।
भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर: 10

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story