Logo
election banner
Aaj Ka Rashifal 5 May 2024: आज रविवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 5 मई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 5 May 2024: ग्रह गोचर के अनुसार रविवार 5 मई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। आज वैसाख माह की द्वादशी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें रविवार यानी 5 मई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:52 पर
सूर्यास्त: संध्या 06: 55 पर

दिशाशूल: पश्चिम दिशा - आज के दिन दलिया का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 31 से 12 42 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.49 से 16.57  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:55 से 08:55 तक अमृत
सुबह 08:55 से 10:59 तक चंचल
सुबह 10:59 से 12:55 तक चंचल 
दोपहर 12:55 से 02:59 तक अमृत
दोपहर 02:59 से 07:55 तक लाभ
शाम 07:55 से 09:58 तक लाभ
रात 09:58 से 11:31 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन भाई बंधुओं के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे। व्यापार व्यवसाय में आपके मन अनुसार लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुख में रहेगा। आवश्यक वस्तु समय पर मिलने पर मन आपका आज प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आपको पावर मिलेगी। 
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: समुद्री

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज भूमि वा भवन खरीदने का प्लान बनेगा। उन्नत के मार्ग पर आप आगे बढ़ेंगे। कृपया दुष्ट लोगों के साथ ना रहें। किसी बड़े काम में दिमाग लगाने का मन करेगा। आज का दिन लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज रचनात्मक कार्य में आपका मन लगेगा और आप सफल होंगे। किसी पार्टी पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। भाइयों की हेल्प से आपके कार्य आसानी से हो पाएंगे। नौकरी में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज मेहनत ज्यादा करना पड़ेगा। लाभ के अवसर आपके हाथ आ सकते हैं। आज किसी से भी हंसी मजाक करने से बचें। नौकरी में अधिकारी आपको परेशान कर सकते हैं। बिजनेस व्यापार में आपके मन के अनुसार आज लाभ प्राप्त नहीं होगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज आप सामाजिक प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति कम रहेगी। धन प्राप्ति आसानी से हो पाएगी। सभी काम समय पर होने से आज आपका मन खुश रहेगा। पारिवारिक चिंता में कमी आ सकती है।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन पुराने साथियों तथा रिश्तेदार से आपको हेल्प प्राप्त होगी। मान सम्मान आज आपका बढ़ेगा। किसी नए उपक्रम को ओपन करने पर आप विचार करेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में आज ग्राहक आपसे खुश रहेंगे।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज नया वस्त्र और आभूषण आप खरीद सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने कार्यों से लोग संतुष्ट रहेंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण आपके आसपास बना रहेगा। कारोबार में लाभदायक स्थिति आपके लिए बनेगी। नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन खर्च ज्यादा होगा। शत्रुओं से सावधान रहते हुए अपना कार्य करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार करें। काम में आज मन नहीं लगेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभदायक प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। परिवार में सुख शांति हेतु आप प्रयासरत रहेंगे।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:  पर्पल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन पुराना पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। यात्रा में जाना पड़ सकता है। समय की अनुकूलता आपके पक्ष में है। जिसका लाभ उठाएं। पारिवारिक हेल्प से प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई भी कार्य करने में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
नए प्लान के साथ आज आप कार्य कर सकते हैं। आपके कार्यों के बनने से आपके मन में आज प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में आज बड़ी डील आप कर पाएंगे। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लक का साथ आज आपको दिन भर मिलेगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज आध्यात्मिक रुचि रहेगी। किसी स्थान पर आप देव दर्शन कर पाएंगे। मित्रों की हेल्प से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मन आज आपका प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कारोबार में लाभ की स्थिति पर आप पहुंच पाएंगे। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज दिन भर काम की अधिकता के कारण थकान व कमजोरी आपको रह सकती है।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

jindal steel Ad
5379487