Logo
ग्रह गोचर के हिसाब से आज गुरुवार को आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 4 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 4 अप्रैल 2024: गुरुवार 4 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मकर राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की दशमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया गया है। यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि तक गुरुवार यानी 4 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:17 पर 
सूर्यास्त: संध्या 06: 42 पर

दिशाशूल:  दक्षिण दिशा - आज के दिन दही का सेवन कर यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.20 से 12 36 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.28 से 16.28  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:46 तक अमृत
सुबह 08:46 से 10:38 तक चंचल
सुबह 10:38 से 12:39 तक चंचल 
दोपहर 12:39 से 02:35 तक अमृत
दोपहर 02:35 से 07:26 तक लाभ
शाम 07:26 से 09:26 तक लाभ
रात 09:26 से 11:13 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन पार्टी व पिकनिक में जाने का प्रोग्राम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। स्टूडेंट वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में तेजी आएगी। नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा ज्यादा होगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: चैती

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन कीमती चीज संभाल कर रखें। काम से मन दूर भागेगा। दूसरे आपसे ज्यादा प्रभावित होंगे। व्यापार व्यवसाय फायदा पहुंचाएगा। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग ना करें। दिन सामान्य रहेगा। विवाद न करें।
लकी नंबर: 43, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन आपके किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने का मन होगा। मान सम्मान मिलेगा। निवेश करना लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपकी प्रशंसा होगी। दिन शुभ रहेगा।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन बिजनेस आपका ठीक चलेगा। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। विवाद से स्वाभिमान को ठेस लगेगी। पुराना रोग में दिक्कत होगी। किसी भी परिचित व्यक्ति से बाद विवाद ना करें। दिन सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्त के प्रयास करते रहें। निवेश से आपको फायदा मिलेगा। घर बाहर टेंशन का माहौल बना रहेगा। किसी भी वर्क को करने से पहले सोच समझ लें। शारीरिक कष्ट मिल सकता है।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कॉन्फिडेंस में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने से बचें। प्रसन्नता तथा उत्साह के साथ काम करने का संकल्प लें। व्यापार व्यवसाय में फायदा प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन यात्रा के समय सावधानी बरतें। मशीनरी के प्रयोग करते समय सतर्क रहें। किसी से फालतू हंसी मजाक ना करें। व्यापार बिजनेस में लाभ की स्थिति बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। दिन को शुभ बनाने के लिए पूजा अर्चना करें।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन धर्म कर्म के कार्य आप करेंगे। किसी बड़े काम में रुकावट आ सकती है। रिश्तेदार आपकी हेल्प करेंगे। पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। घर बाहर परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दिन उत्तम रहेगा। विवाद से बचें।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:   पर्पल

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन कोई नया प्लान बनाएंगे। आय के साधन मिलेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से आपको फायदा मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के भावनाओं का सम्मान करें। किसी भी वर्क की चिंता रहेगी। दिन सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन पुराना पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। लाभ के अवसर आपके लिए बनेंगे। लक का साथ आपको मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की मन से आपको इच्छा होगी। आलस्य ना करें। क्रोध से बचें। दिन अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन कोई बड़ी मुसीबत आपके पास आ सकती है। धर्म कर्म के द्वारा भाग्य के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों से मिलजुल कर रहें। स्वास्थ्य एवं भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लोगों से झूठ बोलने से बचें। 
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज धन आपका ज्यादा खर्च होगा। बिजनेस व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा से आपको लाभ होगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपके फ्रेंड आपकी हेल्प करेंगे। राज की बाधा दूर होकर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। घर वाहर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com

5379487