Logo
election banner
सोमवार को किसके भाग्य में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को प्रेम, धन और तरक्की के मामले में भी अच्छा गुजरेगा दिन। जानिए 12 फरवरी का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 12 February 2024: ग्रह गोचर के अनुसार 12 February 2024, सोमवार को कुछ राशियों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज माघ माह की तृतीया तिथि है। प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो चुका है। गंगा स्नान करें। आज चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने हस्तरेखा वास्तु शास्त्र रत्न एवं कुण्डली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज 11 फरवरी का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:45 पर 
सूर्यास्त: संध्या 05:55 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन दही या तिल का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12.13 से 12.33 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.13 से 16.11 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:03 से 08:23 तक अमृत
सुबह 08:23 से 10:33 तक चंचल
सुबह 10:33 से 12:13 तक चंचल 
दोपहर 12:13 से 02:33 तक अमृत
दोपहर 02:33 से 07:43 तक लाभ
शाम 07:43 से 09:41 तक लाभ
रात 09:41 से 11:33 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन नई योजना पर काम करेंगे। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। घर बाहर सफलता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कर्ज लेने में सावधानी रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा में लाभ मिलेगा। लव लाइफ में शक हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य उपासना करें।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन पुराना पैसा मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रह सकती है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार से लाभ होगा। समाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति अच्छे से कर पाएंगे। लव लाइफ में कंजूसी ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें।  
लकी अंक: 4, शुभ रंग: सफेद

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन जोखिम और जमानत के कार्यों से बचें। संतान पर नजर बनाएं रखें। कामकाज का बोझ बढ़ेगा। बाद विवाद हो सकता है। फालतू खर्च होंगे। लव लाइफ में खुशी का माहौल बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश आराधना करें। 
शुभ अंक: 12, शुभ रंग: पर्पल

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन सुख के साधन प्राप्त होंगे। भूमि वाहन खरीदने की योजना बनेगी। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। संतान की उन्नति होगी। व्यापार में प्रगति से वातावरण प्रसन्नतापूर्वक रहेगा। लव लाइफ में क्रोध ना करें। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें। 
लकी अंक: 30, शुभ रंग:  नीला

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। धन प्राप्ति आसानी से होगा। वरिष्ठ जनों की सहायता प्राप्त होगी। नई योजनाओं को क्रियांवित करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में मेल मिलाप बढ़ेगा। लव लाइफ में पार्टनर से विवाद हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव आराधना करें। 
लकी अंक: 22, शुभ रंग: पीला

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज के दिन बुद्धि से काम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अधूरे कार्य पूरे होने के योग हैं। नए कार्य से लाभ प्राप्त होंगे। धन बचा पाएंगे। लव लाइफ में परेशानी खड़ी हो सकती है। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें। 
लकी अंक:  11, शुभ रंग: पीला

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन पैसों में सफलता मिलेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। धन प्राप्त होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। लव लाइफ में हैप्पीनेस रहेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए माता की आराधना करें। 
लकी अंक: 12, शुभ रंग: हरा

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन यात्रा करने में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ने ना दें। आलस्य का त्याग करें। बाणी में संयम बना कर रखें। विरोधियों से बच कर रहें। परिवार की समस्याओं का हल होगा। लव लाइफ में आपसी तालमेल बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करें।
लकी अंक:  21, शुभ रंग:  आसमानी

धनु राशि ( Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन घर में अतिथि आ सकते हैं। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्य में आपकी भागीदारी रहेगी। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। लव लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गरीबों को भोजन कराएं।
लकी अंक: 10, शुभ रंग: केसरी

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन खर्च अधिक होगा। किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें। व्यापार, नौकरी में दिक्कत हो सकती है। संतान पक्ष की अत्यधिक चिंता रहेगी। लेन-देन में सतर्कता बरतें। लव लाइफ में गिफ्ट मिल सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए माता पार्वती की आराधना करें।  
लकी अंक: 52, शुभ रंग:  केसरी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत में आलस्य रहेगी। जोखिम ना उठाएं। यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई कार्य सोच-समझकर करें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। लव लाइफ डिस्टर्ब रहेगी। मन दुःखी रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य को जल अर्पित करें।   
लकी अंक: 11, शुभ रंग:  लाल

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज के दिन वर्क लोड ज्यादा रहेगा। संतान के संबंध में मन दुखी रहेगा। व्यवसाय तथा आजीविका के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। थकान बनी रहेगी। शत्रु परेशान कर सकता है। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिलेगी। पुरुषार्थ के मामलो में लाभ प्राप्त होगा। 
लकी अंक: 50, शुभ रंग: सफेद

jindal steel Ad
5379487