Logo
election banner
Aaj ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 29 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है।

29 April ka Ank Rashifal: आज 29 अप्रैल 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/04/2024, 2+9+4+2+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 29 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक1 (MULANK 1)
आज कार्य क्षेत्र को लेकर आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज हर कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा और आसपास के लोग भी आपसे प्रभावित रहेंगे। आपके रिश्तेदारी में कोई अनबन थी तो वह समाप्त हो सकती है। वहीं पर धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां थी वह समाप्त होगी और आज आप स्वस्थ को लेकर भी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी प्रेमिका साथ भी आपको मिलेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी अगर धन रुका हुआ था तो वह आने की संभावना है।

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परंतु जो लोग व्यापार करते हैं उन लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती है। कोशिश करें कि अगर आप व्यापार अपने पार्टनर के साथ कर रहे हैं तो उनसे वार्तालाप करके ही कोई निर्णय लेने का सोचें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  रिश्तेदारी में कोई भी परेशानी आ रही थी तो वह समाप्त होगी और प्रेम संबंध में भी सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। आसपास के लोगों से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज काम में व्यस्त रहेंगे। इसके कारण आप आज अपने स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे और अपने अधूरे काम भी संपन्न कर पाएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कोशिश करें कि आज अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाए। इससे भी आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे।

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपका बेहद खास रहने वाला है। आज आप अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं परंतु काम पर भी ध्यान देना जरूरी है। आज काम को लेकर के कुछ लापरवाही जरूर हो सकती है। अगर यह लापरवाही नहीं करते हैं तो बेहतर रहेगा। आज काम में व्यस्त रहे तो भी अच्छा रहेगा। साथ ही आज अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे। आज थोड़ा आराम करने की भी सोचेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय आज जरूर बताएंगे। आज आप वहीं पर आज धन की स्थिति बेहतर रहेगी।

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के थोड़ा मेहनती वाला रहेगा। आज आपको मेहनत करने की ज्यादा आवश्यकता है। जिसके कारण आज आप बिल्कुल भी आराम नहीं कर पाएंगे और इसी कारण अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज चोट लगने की भी संभावना बन सकती है। साथ ही आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बताएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक मिलाजुला रहेगा। कुछ नया कार्य करने की कोशिश कर सकते हैं अगर आप बिजनेस पार्टनर के साथ बिजनेस करते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रह सकता है। आज आप किसी नए काम में भी अपना इंटरेस्ट दिखाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने बड़ों की सलाह जरूर ले। उनका आशीर्वाद अवश्य लें। वहीं पर आज धन अनावश्यक खर्च न करें।

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज के दिन आप लोगों के जीवन में एक नया बदलाव आएगा। यह बदलाव आपके कार्य क्षेत्र में भी लेकर के आ सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं। उन लोगों के लिए खुशखबरी भी हो सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही आपको अपने प्रेमी के साथ समय बताने की भी आवश्यकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी और परिवार में भी शांति बनी रहेगी।

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यायाम के काम से जुड़े हैं उन लोगों के लिए आज कोई खुशखबरी हो सकती है। साथ ही आप लोग ऊर्जावान रहेंगे और आज आप पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान लगाएंगे। कोशिश करेंगे की धार्मिक स्थान पर जाएं और वहां पर कुछ दान पुण्य करें। आज परिवार के साथ समय बीतेगा। कुछ अच्छे कार्य भी कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र से छुट्टी लेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मगर धन खर्च होने की संभावना है।

5379487