9 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 9 मार्च 2026, सोमवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज की तिथि और नक्षत्र
- तिथि: षष्ठी तिथि रात्रि 11:28 तक, उसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ
- नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र शाम 4:12 तक, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र
- योग: व्याघात योग सुबह 7:36 तक, उसके बाद हर्षण योग
- करण: गर करण सुबह 10:20 तक, उसके बाद वणिज करण
- दिशा शूल: पूर्व दिशा
चंद्रमा की स्थिति
आज चंद्रमा का गोचर सुबह लगभग 9:30 बजे तक तुला राशि में रहेगा। इसके बाद चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा का यह परिवर्तन कई राशियों के मनोभाव और निर्णयों को प्रभावित कर सकता है।
राहुकाल
राहुकाल का समय: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
आज के शुभ चौघड़िया
- अमृत चौघड़िया: सूर्योदय से सुबह 8:15 तक
- शुभ चौघड़िया: सुबह 9:42 से 11:10 तक
- चर चौघड़िया: दोपहर 2:05 से 3:33 तक
- लाभ चौघड़िया: दोपहर 3:33 से सूर्यास्त तक
- अमृत चौघड़िया: लाभ चौघड़िया के बाद सूर्यास्त तक
आज के विशेष योग
- यमघंट योग: सूर्योदय से शाम 4:12 तक
- कुमार योग: सूर्योदय से शाम 4:12 तक
- सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 4:12 से अगले दिन सूर्योदय तक
- रवि योग: शाम 4:12 से प्रारंभ
पंचांग के अनुसार 9 मार्च 2026 का दिन कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। दिन के उत्तरार्ध में बनने वाले सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माने जाते हैं। वहीं राहुकाल और दिशा शूल का ध्यान रखकर यात्रा और महत्वपूर्ण निर्णय लेना बेहतर माना जाता है।