1 March 2026 Ka Panchang: यहां पढ़ें रविवार (1 मार्च 2026) फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

1 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 मार्च 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो शाम 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

तिथि और वार

  • तिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी–शाम 7:10 बजे तक
  • वार: रविवार
  • विशेष पर्व: रवि प्रदोष व्रत
  • विशेष ज्योतिषीय घटना: रात्रि 12:56 बजे शुक्र का मीन राशि में गोचर

योग और नक्षत्र

  • शोभन योग: दोपहर 2:33 बजे तक
  • पुष्य नक्षत्र: सुबह 8:35 बजे तक इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र आरंभ

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:20 से 6:09 तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:27 से 1:14 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:42 से 7:06 तक

राहुकाल 

  • दिल्ली: शाम 4:54 से 6:21 तक
  • मुंबई: शाम 5:16 से 6:44 तक
  • चंडीगढ़: शाम 4:55 से 6:21 तक
  • लखनऊ: शाम 4:40 से 6:07 तक
  • भोपाल: शाम 4:55 से 6:23 तक
  • कोलकाता: शाम 4:12 से 5:40 तक
  • अहमदाबाद: शाम 5:14 से 6:42 तक
  • चेन्नई: शाम 4:48 से 6:17 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6:58 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:44 बजे

प्रदोष व्रत का महत्व
प्रदोष व्रत हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। इसे त्रयोदशी व्रत भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन संध्या काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

1 मार्च की रात्रि 12:56 बजे शुक्र का मीन राशि में प्रवेश प्रेम, करुणा और रचनात्मकता को बढ़ाने वाला माना जाता है। मीन राशि में शुक्र उच्च का माना जाता है, जिससे कला, संगीत, प्रेम संबंध और आध्यात्मिक झुकाव में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।