Christian Oliver: हॉलीवुड स्टार क्रिश्चियन ओलिवर और दो बेटियों की प्लेन क्रैश में मौत, कैरेबियन सागर में गिरा विमान, देखिए VIDEO

Christian Oliver and Two Daughters Die in Caribbean Plane Crash:​​​​​​​ क्रिश्चियन ओलिवर का असली नाम क्रिश्चियन क्लेप्सर था। उन्होंने 60 से अधिक फिल्में की। जिसमें टॉम क्रूज की फिल्म वाल्किरी में एक छोटी भूमिका भी शामिल थी।

Updated On 2024-01-06 08:08:00 IST
Christian Oliver

Christian Oliver and Two Daughters Die in Caribbean Plane Crash: हॉलीवुड स्टार क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो छोटियों की गुरुवार को एक हादसे में मौत हो गई। उन्होंने एक छोटे विमान में उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद उनका प्राइवेट विमान कैरेबियन सागर में गिर गया। विमान एक इंजन का था। बताया जा रहा है कि इंजन में तकनीकी खामी आ गई थी। क्रिश्चियन ओलिवर जर्मन थे। 

मृतकों में पायलट भी शामिल
ओलिवर जॉर्ज क्लूनी के साथ द गुड जर्मन और 2008 की एक्शन-कॉमेडी स्पीड रेसर में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे। रॉयल सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस पुलिस का कहना है विमान गुरुवार दोपहर के तुरंत बाद ग्रेनाडाइन्स के एक छोटे से द्वीप बेक्विया से सेंट लूसिया की ओर जा रहा था। वे परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे। हादसे के बाद मछुआरे, गोताखोर और तटरक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। समुद्र से चार शव बरामद किए गए। मृतकों में 51 वर्षीय ओलिवर, उनकी बेटियों मदिता (10 साल) और एनिक (12 साल) और पायलट रॉबर्ट सैक्स शामिल हैं। 

Watch Video...

स्टार ने आखिरी पोस्ट में यह लिखा
कुछ दिन पहले ओलिवर ने इंस्टाग्राम पर एक ट्रॉपिकल समुद्र तट की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके कैप्शन में लिखा था- स्वर्ग में कहीं से शुभकामनाएं! समुदाय और प्यार के लिए...2024। यहां हम आते हैं।

Christian Oliver

ओलिवर का असली नाम क्रिश्चियन क्लेप्सर था
क्रिश्चियन ओलिवर का असली नाम क्रिश्चियन क्लेप्सर था। उन्होंने 60 से अधिक फिल्में की। जिसमें टॉम क्रूज की फिल्म वाल्किरी में एक छोटी भूमिका भी शामिल थी। शुरुआती करियर में उन्होंने टीवी सीरीज सेव्ड बाय द बेल: द न्यू क्लास और फिल्म द बेबी-सिटर्स क्लब में शानदार अभिनय किया था। ओलिवर ने लोकप्रिय पुलिस शो अलार्म फर कोबरा 11 में दो सीजन के लिए अभिनय किया।

Similar News