भारत के सपोर्ट में Elon Musk: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में परमानेंट सीट के लिए किया समर्थन, कहा- सदस्यता न देना हास्यास्पद

India Permanent UNSC Seat Advocacy: यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्य और दस गैर-स्थायी सदस्य होते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं। पांच स्थायी सदस्यों में रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं, जो किसी भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर वीटो पावर रखते हैं।

Updated On 2024-01-23 11:41:00 IST
PM Narendra Modi And Elon Musk

India Permanent UNSC Seat Advocacy: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थाई सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी की वकालत की है। टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। उसे संयुक्त राष्ट्र में स्थायी सदस्यता न देना हास्यास्पद और बेतुका है। 

एलन मस्क ने अफ्रीका को संयुक्त राष्ट्र की स्थाई सदस्यता देने की मांग को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के एक ट्वीट के जवाब में दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के निकायों में समीक्षा की आवश्यकता है। समस्या यह है कि जिनके पास अतिरिक्त शक्ति है वे इसे छोड़ना नहीं चाहते।

UNSC में 5 स्थाई सदस्य
वर्तमान में, यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्य और दस गैर-स्थायी सदस्य होते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो साल के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं। पांच स्थायी सदस्यों में रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं, जो किसी भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर वीटो पावर रखते हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने सुधार की वकालत की
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संस्थानों में सुधारों की वकालत की। उन्होंने कहा कि संस्थानों को आज की दुनिया को दिखाना चाहिए, न कि 80 साल पहले की दुनिया को। सितंबर में होने वाला शिखर सम्मेलन वैश्विक प्रशासन में सुधार के लिए फिर से विचार करने और विश्वास के पुनर्निर्माण का अवसर है। उन्होंने यह जवाब एक सवाल के जवाब में दिया, जिसमें पूछा गया था कि अफ्रीका में अभी भी स्थायी सदस्यता का अभाव क्यों है।

माइकल ईसेनबर्ग नाम के एक कारोबारी ने महासचिव एंटोनियो से पूछा कि भारत के बारे में क्या? बेहतर तो यह है कि संयुक्त राष्ट्र को ख़त्म कर दिया जाए और वास्तविक नेतृत्व के साथ कुछ नया बनाया जाए। इस पोस्ट के जवाब में मस्क की प्रतिक्रिया आई। मस्क ने कहा कि अफ्रीका को सामूहिक रूप से भी एक स्थायी सीट मिलनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र का भविष्य का शिखर सम्मेलन
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शिखर सम्मेलन का शीर्षक भविष्य का शिखर सम्मेलन: बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान रखा है। जो 22-23 सितंबर को होना है।

Tags:    

Similar News