NATO चीफ की भारत को चेतावनी: बोले-रूस से तेल-गैस खरीदा तो ठोकेंगे 100% टैरिफ

Nato Chief Mark Rutte: NATO चीफ मार्क रूट ने भारत को खुली धमकी दी है। NATO चीफ ने कहा-भारत अगर रूस से तेल-गैस खरीदेगा तो 100 फीसदी टैरिफ ठोकेंगे।

Updated On 2025-07-16 09:50:00 IST

नाटो प्रमुख मार्क रूट ने भारत, चीन और ब्राजील को दी धमकी।  

Nato Chief Mark Rutte: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के चीफ मार्क रूट ने भारत को खुली धमकी दी है। NATO चीफ ने कहा भारत अगर रूस अगर रूस के साथ व्यापार जारी रखता है तो गंभीर आर्थिक दंड (सेकंडरी सैंक्शन) का सामना करना पड़ सकता है। NATO चीफ ने भारत के अलावा चीन और ब्राजील को भी चेतावनी दी है। आइए जानते हैं दुनिया के शक्तिशाली देशों के संगठन नाटो चीफ मार्क रूट ने क्या-कुछ कहा....।

जानिए मार्क ने क्या कहा...
नाटो महासचिव मार्क रूट ने बुधवार को अमेरिकी सीनेटरों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा- अगर आप चीन के राष्ट्रपति हैं। भारत के प्रधानमंत्री या ब्राजील के राष्ट्रपति हैं। आप इस समय रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं। उनका तेल-गैस खरीद रहे हैं...तो यह समझ लीजिए कि मॉस्को में बैठा वो बैठा शख्स शांति वार्ता को गंभीरता से नहीं ले रहा। मैं 100 परसेंट का सेकेंडरी सैंक्शंस लगाने जा रहा हूं। मार्क रूट ने यह भी कहा कि प्रतिबंध बहुत भारी पड़ सकते हैं। ये सैंक्शंस अमेरिका इन देशों पर लगा सकता है।

पुतिन को करें फोन
रूट ने कहा कि तीनों देशों को इस पर गौर करना चाहिए। यह आपको बहुत प्रभावित कर सकता है। रूट ने भारत और दोनों अन्य देशों के नेताओं से पुतिन से शांति वार्ता के लिए सीधे तौर पर आग्रह करने की अपील की है। उन्होंने कहा-प्लीज व्लादिमीर पुतिन को फोन करें और उन्हें बताएं कि उन्हें शांति वार्ता को लेकर गंभीर होना होगा, वरना इसका ब्राजील, भारत और चीन पर बड़े पैमाने पर असर होगा।

एक दिन पहले ट्रम्प ने दी थी धमकी
नाटो प्रमुख की टिप्पणी से एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस और उसके कारोबारी सहयोगियों पर 100 प्रतिशत सेकेंडरी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। साथ ही व्हाइट हाउस ने नाटो के ज़रिए यूक्रेन को नए हथियार भेजने की अनुमति भी दी थी। ट्रम्प की योजना के तहत पैट्रियट मिसाइल सिस्टम जैसे अत्याधुनिक और घातक हथियार शामिल हैं। इन्हें कीव रूसी हवाई हमलों से निपटने के लिए बेहद अहम मानता है।

Tags:    

Similar News