'बिहारी टार्जन' की रफ्तार के आगे बोल्ट भी फेल: चीते जैसी फुर्ती, बाहुबली जैसी ताकत; नाम है राजा यादव

Bihari Tarzan: इस वक्त सोशल मीडिया पर 'बिहारी टार्जन' छाया हुआ हैं। राजा यादव अपनी अद्भुत शारीरिक क्षमता और तेज गति के चलते सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं।

Updated On 2024-11-05 19:57:00 IST
कौन है Bihari Tarzan Raja Yadav?

Bihari Tarzan: इस वक्त सोशल मीडिया पर 'बिहारी टार्जन' छाया हुआ हैं। राजा यादव अपनी अद्भुत शारीरिक क्षमता और तेज गति के चलते सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों को पछाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कौन हैं बिहारी टार्जन "राजा यादव"
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले राजा यादव खुद को 'बिहारी टार्जन' बताते है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट "राजा यादव फिटनेस" पर कई ऐसे वीडियो साझा किए हैं। राजा के एक मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। जिसमें वो एसयूवी गाड़ियों जैसे थार और स्कॉर्पियो के साथ दौड़ते नजर आते हैं। उनके वीडियो में उनकी शक्ति और स्पीड को देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

क्या खास है राजा यादव के वीडियो में?
राजा यादव के वीडियो में उनकी गति और ताकत का एक अद्भुत मिश्रण दिखता है। वो अपने शरीर को लगातार कठिन ट्रेनिंग से मजबूत बनाते हैं, जिससे उनकी काया और ताकत का स्तर एक पेशेवर एथलीट जैसा नजर आता है। उन्हें ‘बिहारी टार्जन’ का उपनाम इसलिए मिला है क्योंकि वो जंगलों में ट्रेनिंग करते हैं और अपने वीडियो में अक्सर बिना किसी आधुनिक सुविधाओं का उपयोग किए फिटनेस को साधते हैं।

सोशल मीडिया पर कैसे छाए राजा यादव?
राजा यादव का सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय होना उनकी कड़ी मेहनत और अद्वितीय प्रतिभा का नतीजा है। उनके वीडियो पर उनके प्रशंसक दिल खोलकर तारीफ करते हैं। किसी ने लिखा, “आपके पास चीते की रफ्तार है,” तो किसी ने कहा, “महनत करते रहो, तुम बहुत आगे जाओगे।”

Similar News