अयोध्या की सड़कों पर दौड़ी 'भगवा जगुआर', गुजरात के बिजनेसमैन ने श्रीराम मंदिर थीम पर सजाई लग्जरी कार; देखें VIDEO

अयोध्या की सड़कों पर गुजरात के बिजनेसमैन सिद्धार्थ दोषी ने अपनी जगुआर को भगवामय कर दौड़ाया। इसका VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated On 2024-01-22 12:18:00 IST
अयोध्या की सड़कों पर गुजरात के बिजनेसमैन सिद्धार्थ दोषी ने भगवामय कार दौड़ाई।

Saffron Jaguar In Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसे लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मानो कि देश में दीपावली मनाई जा रही है। वहीं, गुजरात के एक बिजनेस सिद्धार्थ दोषी ने अपनी जगुआर कार को श्रीराम मंदिर की थीम पर भगवामय कर दिया है। उन्होंने अपनी कार को सजाया है। वे कार को कई किलोमीटर दूर अयोध्या पहुंच गए हैं। भगवामय कार अयोध्या की सड़कों पर दौड़ रही है। इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम और X (ट्वीटर) पर अपलोड किया गया है। 

वहीं, लोग उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। कार की आगे की तरफ राम मंदिर और भगवान राम की तस्वीर है। भगवा रंग में रंगी कार पर भगवा रंग का झंडा भी लगाया गया है। कार में दीयों की तस्वीरों को भी देखा जा सकता है। कार पर भगवान श्रीराम चंद्र के बारे में दोहा और चोपाई लिखी हुई है। 

सिद्धार्थ दोषी ने कहा कि 'यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है...और मैं इसे ऐसे तरीके से मनाना चाहता था जो मेरी आस्था के अनुरूप हो और दूसरों में खुशी जगाए'।

सिद्धार्थ दोषी ने कार की आगे की तरफ राम मंदिर और भगवान राम की तस्वीर है। भगवा रंग में रंगी कार पर भगवा रंग का झंडा भी लगाया गया है। कार में दीयों की तस्वीरों को भी देखा जा सकता है। 

Similar News