Vivo X200 FE की सेल शुरू: 3x जूमिंग कैमरा, 6,500mAh बैटरी फोन पर मिल रही तगड़ी छूट, देखें प्राइस
Vivo X200 FE लॉन्च के बाद आज पहली बार खरीद के लिए उपलब्ध हुआ है। 3x जूमिंग कैमरा, 6,500mAh बैटरी के साथ आने वाले डिवाइस पर कई आकर्षक डिस्काउंट ऑफर मिल रहे है।
Vivo X200 FE Goes on Sale
Vivo X200 FE Goes on Sale: Vivo X200 FE को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। अब आज यानी 23 जुलाई को यह कॉम्पैक्ट हैंडसेट पहली बार खरीद के लिए उपलब्ध है। यह हैंडसेट Zeiss-ब्रांडेड 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को शानदार 3x जूमिंग पावर मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर, और 6,500mAh बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है और Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है।
Vivo X200 FE के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (नैनो + नैनो) वाला Vivo X200 FE, Android 15-आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है। इसमें 6.31-इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल) AMOLED स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, ग्लोबल ब्राइटनेस 1,800 निट्स और लोकल ब्राइटनेस 5,000 निट्स है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 460ppi है।Vivo X200 FE में 4nm मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है।
3x ऑप्टिकल जूम वाला कैमरा
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, फोन में Zeiss ब्रांड का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX921 सेंसर, 120-डिग्री FoV वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Vivo X200 FE के कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, GPS, OTG, NFC और USB टाइप-C शामिल हैं। इसमें 90W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी है। दावा किया गया है कि यह फोन धूल और पानी के प्रवेश के खिलाफ IP68+IP69 रेटिंग प्राप्त करता है। बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फ़िंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Vivo X200 FE की भारत में कीमत और आकर्षक ऑफर्स
Vivo X200 FE को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹54,999 में उपलब्ध है, जबकि 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन Flipkart और Vivo India के आधिकारिक ई-स्टोर पर खरीदा जा सकता है।
कंपनी ने इस डिवाइस पर कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए हैं। SBI, HDFC, IDFC First, DBS, HSBC और Yes Bank के कार्ड्स पर ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, Vivo की V-Upgrade योजना के तहत 10% तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
Vivo X200 FE के साथ ग्राहक को 1 साल की मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है। साथ ही, ₹1,899 की कीमत वाले Vivo TWS 3e ईयरबड्स को सिर्फ ₹1,499 में खरीदा जा सकता है। यदि आप पूरी कीमत एक साथ नहीं देना चाहते, तो कंपनी नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है।