Vivo T4 Ultra भारत में आज होगा लॉन्च: इतनी हो सकती है कीमत, मिलेगी 120Hz डिस्प्ले और दमदार फीचर्स
Vivo T4 Ultra भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है। फोन में शानदार कैमरा, बैटरी के साथ 120Hz डिस्प्ले होगी। जानिए संभावित कीमत, लाइव स्ट्रीम इवेंट और फीचर्स...
Vivo T4 Ultra Launch in india today
Vivo T4 Ultra Today india Launch: वीवो भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T4 Ultra को आज यानी बुधवार (11 जून) को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने प्रोमो पोस्टर के जरिए फोन के कई मुख्य फीचर्स की पुष्टि कर दी है। इसमें MediaTek का नया Dimensity 9300+ प्रोसेसर और एक नया टेलीफोटो सेंसर होगा। यह फोन भारत के मिड-प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होगा और इसका मुकाबला iQOO Neo 10 और OnePlus 13R जैसे स्मार्टफोनों से होगा। यहां हम इसकी लॉन्चिंग से पहले संभावित कीमत, लाइव स्ट्रीम इवेंट और फीचर्स के बारें में जानकारी दे रहे हैं। आइए देखें....
Vivo T4 Ultra भारत में कब लॉन्च होगा?
वीवो के नए Vivo T4 Ultra फोन को आज यानी 11 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च इवेंट में जरिए पेश किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम Vivo इंडिया के आधिकारिक YouTube चैनल पर उपलब्ध होगा। जहां आप फोन के फीचर्स, कीमत और अन्य फीचर्स को देख पाएंगे।
संभावित कीमत (Vivo T4 Ultra Expected Price)
टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Vivo T4 Ultra की कीमत लगभग ₹35,000 हो सकती है। यह Vivo T3 Ultra की शुरुआती कीमत ₹31,999 से लगभग ₹3,000 अधिक है। हालांकि, यह सिर्फ अफवाहें है। असल कीमत का खुलासा फोन की लॉन्चिंग के बाद ही होगा
स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित) (Vivo T4 Ultra Expected features)
Vivo T4 Ultra के लॉन्च से पहले इसके कई अहम फीचर्स लीक और आधिकारिक खुलासों के ज़रिए सामने आ चुके हैं। फोन में 6.67 इंच का OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। कंपनी के मुताबिक, इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक होगी।
वहीं, T4 Ultra फोन की मोटाई 7.43 मिमी और वज़न 192 ग्राम होगा। यह दो रंगों- ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा, हालांकि अन्य वेरिएंट्स की अभी पुष्टि नहीं हुई है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जिसमें 3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS का सपोर्ट भी होगा।
बैटरी के मामले में, लीक से पता चलता है कि इसमें 5,500mAh की बैटरी होगी जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हालांकि, वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग में गिरावट हो सकती है, क्योंकि फोन के IP64 रेटिंग के साथ आने की उम्मीद है, जबकि इसके पूर्ववर्ती मॉडल में IP68 रेटिंग दी गई थी।