Samsung Galaxy Tab S10 Lite:: ₹30,999 में सैमसंग का नया टैबलेट लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से है लैस

Samsung Galaxy Tab S10 Lite भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 30,999 रुपए रखी गई है। इसमें 8000mah बैटरी, और 6GB तक रैम मिलती है। जानिए पूरी डिटेल्स।

Updated On 2025-09-14 15:30:00 IST

Samsung Galaxy Tab S10 Lite

Samsung ने आधिकारिक रूप से अपना नया बजट टैबलेट Galaxy Tab S10 Lite भारत में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस Galaxy Tab S10 सीरीज का किफायती मॉडल है। इसमें 8,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है। टैबलेट Android 15 पर आधारित One UI 7 पर रन करता है। साथ ही इसमें कई गैलेक्सी एआई फीचर्स की सुविधा भी मिलती है। चलिए अब इसकी कीमत, स्टोरेज, कैमरा-प्रोसेसर जैसे अन्य सभी डिटेल्स के बारें में जानें।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite: कीमत, रंग और स्टोरेज विकल्प

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung ने अपना नया टैबलेट Galaxy Tab S10 Lite भारत में तीन आकर्षक रंगों सिल्वर, ग्रे और कोरल रेड में पेश किया है। यह टैबलेट दो स्टोरेज विकल्पों में आता है और ग्राहक इसे WiFi-only या WiFi + 5G मॉडल्स में खरीद सकते हैं।

इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज (WiFi only) वेरिएंट की कीमत ₹30,999 रखी गई है, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज (WiFi only) वेरिएंट ₹36,999 में उपलब्ध है। यदि आप 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं, तो 6GB + 128GB (WiFi + 5G) वेरिएंट ₹35,999 और 8GB + 256GB (WiFi + 5G) वेरिएंट ₹41,999 में खरीदा जा सकता है। यह नया टैबलेट Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, और अन्य प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Galaxy Tab S10 Lite दमदार फीचर्स के साथ आता है, जो इसे एक बेहतरीन बजट टैबलेट विकल्प बनाता है। इसमें 10.9-इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जो WUXGA+ (2112×1320 पिक्सल) रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इस टैबलेट में Exynos 1380 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो मल्टीटास्किंग और डे-टू-डे यूसेज के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस देता है।

पावर के लिए इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट एक बार फुल चार्ज करने पर 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉल्स और ऑनलाइन क्लासेस के लिए उपयोगी है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टैबलेट Android 15 आधारित One UI 7 पर काम करता है। साथ ही, इसमें Galaxy AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है, और टैबलेट के कीबोर्ड केस (जो अलग से खरीदा जा सकता है) में AI के लिए एक डेडिकेटेड शॉर्टकट की भी दी गई है।

इसके अलावा, इस टैबलेट में WiFi 6, Bluetooth 5.3, और S-Pen सपोर्ट जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी और प्रोडक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए एक उपयोगी डिवाइस बनाते हैं।


Tags:    

Similar News