Redmi Note 15 Pro Series: 29 जनवरी को होगा लॉन्च, शानदार 200MP कैमरा, 100W चार्जिंग के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स
Redmi Note 15 Pro Series भारत में 29 जनवरी लॉन्च होने जा रही हैं। इनमें शानदार 200MP कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग, Snapdragon 7s Gen 4 और Android 16 आधारित HyperOS 3 जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। जानें पूरी डिटेल्स।
Redmi Note 15 Pro Series India Launched Date
Redmi Note 15 Pro Series Launched Date: Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार के लिए Redmi Note 15 Pro सीरीज़ की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस महीने के अंत में भारत में Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ को लॉन्च करने जा रही है। यह हैंडसेट शानदार 200MP कैमरा के साथ आएंगे। साथ ही दोनों फोन में 100W चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। जानिए Redmi Note 15 Pro सीरीज की पूरी डिटेल्स।
Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ की भारत में कब होंगे लॉन्च?
चीनी टेक कंपनी Xiaomi भारत में 29 जनवरी 2026 को Redmi Note 15 Pro सीरीज़ को लॉन्च करेगी। आधिकारिक टीज़र पोस्टर से दोनों मॉडल्स की हल्की झलक भी देखने को मिली है। बता दें कि Redmi Note 15 Pro सीरीज़ को सबसे पहले पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था, जबकि इसका ग्लोबल वर्जन पिछले महीने पेश किया गया। अब ये पॉपुलर मिड-रेंज स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एंट्री करने के लिए तैयार हैं और कंपनी ने इनके कुछ अहम फीचर्स की भी पुष्टि कर दी है।
यह लॉन्च ऐसे समय पर हो रहा है जब Oppo की Reno 15 सीरीज़ जैसे अन्य मिड-रेंज स्मार्टफोन्स भी बाजार में मौजूद हैं। Xiaomi ने कन्फर्म किया है कि दोनों मॉडल्स में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो उनके पिछले मॉडल्स में दिए गए 50MP कैमरे की तुलना में बड़ा अपग्रेड है।
Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ के फीचर्स
Redmi Note 15 Pro+ में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करेंगे।
अन्य खास फीचर्स की बात करें तो इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन, 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स, 3840Hz PWM डिमिंग, Hydro Touch 2.0, AI-पावर्ड फीचर्स और कई अन्य एडवांस स्पेसिफिकेशंस शामिल हैं।