Oppo Find N6: आ रहा है ओप्पो का नया फोल्डेबल फोन; फर्स्ट लुक जीत लेगा दिल!
Oppo Find N6 फोल्डेबल स्मार्टफोन 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह Snapdragon 8 Elite 2 चिप के साथ दुनिया का सबसे पतला और दमदार फोल्डेबल फोन बन सकता है। जानें डिटेल्स।
Oppo Find N6 भारत में अगले साल हो सकता है लॉन्च।
Oppo अपने अगले जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 पर काम कर रहा है और इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। तो आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
डिजाइन और फीचर्स बड़े बदलाव
Oppo Find N5 की सफलता को देखते हुए, Find N6 में कंपनी ने बड़े बदलाव कर सकती है। संभावना है कि यह फोन और भी ज्यादा स्लिम डिजाइन, बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी और दमदार कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन पहले से पतला, हल्का और ज्यादा वर्सेटाइल होगा। माना जा रहा है कि यह दुनिया का पहला Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाला फोल्डेबल फोन बन सकता है।
Oppo Find N5 की झलक से मिल सकता है अंदाजा
Oppo Find N5 ने फरवरी 2025 में लॉन्च होकर तहलका मचाया था। यह दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन (8.93mm) था। इसमें 8.12 इंच की इनर डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिप, 5,600mAh बैटरी, और 80W वायर्ड व 50W वायरलेस चार्जिंग दी गई थी। साथ ही, यह पहला मुड़ने वाला फोन था जिसे IPX6, IPX8 और IPX9 सर्टिफिकेशन मिला था।
दमदार कैमरा सेटअप की उम्मीद
Find N6 में बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। साथ में पावरफुल बैटरी और फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है। इसके अलावा Oppo डिवाइस को और मजबूत बनाने के लिए एडवांस प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन देने की तैयारी कर रहा है।
लॉन्च को लेकर स्थिति साफ नहीं
जहां Oppo एक बुक-स्टाइल फोल्डेबल पर काम कर रहा है, वहीं यह स्पष्ट नहीं है कि वह 2026 में कोई फ्लिप फोन भी लॉन्च करेगा या नहीं। फिलहाल, सारी नजरें Oppo Find N6 पर टिकी हैं, जो फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में नया इतिहास रचने को तैयार है।