Xiaomi ने वॉयस एसिस्टेंट फीचर वाला MIJIA DC variable frequency floor fan Pro किया लॉन्च; जानें कीमत-फीचर 

MIJIA DC variable frequency floor fan Pro launched: Xiaomi ने चीनी मार्केट में अपना एक नए MIJIA DC variable frequency floor fan Pro को लॉन्च कर दिया है।

By :  Desk
Updated On 2024-05-22 10:51:00 IST
शाओमी ने MIJIA DC variable frequency floor fan Pro किया लॉन्च।

MIJIA DC variable frequency floor fan Pro launched: Xiaomi कंपनी का भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में एक बड़ा नाम है। यह अपने यूजर्स के लिए मोबाइल फोन, फैन, स्मार्टटीवी जैसे अन्य कई अप्लांयसेज को बनाती हैं। इसी कड़ी में शाओमी ने अपने एक नए फ्लोर फैन को लॉन्च कर दिया है। इस फैन का नाम MIJIA DC variable frequency floor fan Pro है। कंपनी ने इस फैन को 2022 में रिलीज़ हुए पिछले MIJIA DC फैन के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश किया है। चलिए अब एक नजर फैन की कीमत और स्पेसिफिकेशन पर भी डाल लेते हैं। 

MIJIA DC के स्पेसिफिकेशन 
MIJIA DC वेरिएबल फ़्रीक्वेंसी फ़्लोर फ़ैन प्रो में अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन है, जिसकी मोटाई 8.7 सेमी है। इसे स्टोर करना आसान है और यह टिकाऊ EPP स्टोरेज बॉक्स के साथ आता है, जो इसकी पोर्टेबिलिटी को हाइलाइट करता है। इस फैन में 7-विंग ब्लेड डिजाइन का उपयोग किया गया है, जो अधिकतम  25 क्यूबिक मीटर प्रति मिनट की स्पीड से एयर फ्लो सुनिश्चित करता है। इसके अलावा फैन में डायरेक्ट ब्लोइंग मोड की सुविधा और 100 विंग स्पीड भी मिलती हैं, जिसे आप अपनी जरुरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। 

पंखे के लिए रिमोट और टच कंट्रोल दोनों उपलब्ध हैं। ये यूजर्स को एक फ्लेसिवल कंट्रोल एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। यह फैन 18W टाइप-सी मोबाइल पावर सप्लाई को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह पंखा ऑपरपेटिंग साउंड 26.8 dB जितनी कम आवाज पर चलता है, जिससे आप बिना किसी शोर या परेशानी के ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं।  

Mijia DC वेरिएबल फ़्रीक्वेंसी फ़्लोर फ़ैन प्रो, Xiaoai के वॉयस कंट्रोल को सपोर्ट करता है। यूजर्स विंड स्पीड और नेचर विंड के साइकिल पीरियड  को एडजस्ट करने के लिए MIJIA ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

MIJIA DC कीमत और उपलब्धता
नए MIJIA DC वेरिएबल फ़्रीक्वेंसी फ़्लोर फ़ैन की कीमत 399 युआन (लगभग 4,610 रुपए) है। आपको बता, दे कंपनी ने फिलहाल MIJIA फ़ैन को चीन में लॉन्च किया है, लेकिन उम्मीद हैं कि यह मॉडल जल्द ही ग्लोबली तौर लॉन्च हो सकता है। 

ये भी पढ़ेः- Mavro Case Cover Compatible: 70% की भारी छूट के साथ प्रोटेक्टिव ईयरबड केस कवर खरीदने का मौका, तुरंत करें ऑर्डर 

Similar News