Best DishWasher: 31% तक की छूट के साथ खरीदें डिशवॉशर, मिनटों में चमक जाएंगे चिकने और गंदे बर्तन 

Best DishWasher: यहां हम आपको बेस्ट डिशवॉशर के बारें में बता रहे हैं, जिन्हें आप अमेजन से 31% तक की भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। आइए देखें...

Updated On 2024-11-16 13:58:00 IST
Best DishWasher: 31% तक की छूट के साथ खरीदें डिशवॉशर, मिनटों में चमक जाएंगे चिकने और गंदे बर्तन।

Best DishWasher: सर्दियों में बर्तन धोना बहुत झंझट वाला काम लगता है। इस समस्या को लेकर अक्सर कई महिलाएं परेशान रहती हैं। कई बार कुछ ग्रहणी अपने घर पर काम वाली रख लेती है, लेकिन आए दिन उनकी छुट्टी लेना और रोज-रोज के अलग-अलग प्रकार के नाटक से परेशान हो जाती है। यदि आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो चिंता कि बात नहीं। आज हम आपकी इस समस्या का परमानेंट सॉल्यूशन लेकर आए हैं। जी हां, बर्तन साफ करने वाला Dishwasher आपकी इन सभी समस्याओं को हमेशा के लिए खत्म कर देगा। 

इन डिशवॉशर में आप बिना हाथों को तकलीफ दिए अपने किचिन की चिकी कढ़ाई और कुकर जैसे बड़ें-बड़ें बर्तनों को भी मिनटों में साफ कर सकती है। खास बात है कि इस समय ये डिशबॉशर अमेजन पर भारी छूट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है। यहां हम आपको बेस्ट Dishwasher के बारें में डिटेल से बता रहे हैं। आइए जानें... 

ये भी पढ़ेः-  Amazon लाया Fire TV और साउंडबार: 45 से 85 इंच तक की मिलेगी डिस्प्ले, शानदार साउंड भी; देखें कीमत  

LG 14 Place Setting Free Standing Dish Washer 
एलजी का यह डिशवॉशर इस समय अमेजन पर 31 प्रतिशत की छूट के साथ 54,990 रुपए में मिल रहा है। जबकि इस डिशवॉशर का ओरिजनल प्राइस 79,999 रुपए है। साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड का उपयोग करके आप इस डिशवॉशर पर 1,750 रुपए का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल जाता है।

यह डिशवॉशर 2 साल की वांरटी के साथ आता है। यह डिशवॉशर में कई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है, जो मिनटों में चिकने और चिपचिपाते बर्तनों को साफ कर देता हैं। यह मशीन आपकी किचिन को स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देगी। खास बात है कि यह डिशवॉशर मशीन कम बिजली और पानी की बचत करता है।  

IFB 14 Place Setting 70 Degree Hot Wash Dishwasher 
IFB का डिशवॉशर 14 लोड कैपेसिटी के साथ आता है।  फ्रीस्टैंडिंग डिशवॉशर किफ़ायती, बेहतरीन धुलाई गुणवत्ता प्रदान करता है, पानी बचाता है और उपयोग में आसान है। 14 प्लेस सेटिंग वाली इस मशीन में बर्तनों का पूरा भार रखने के लिए पर्याप्त जगह है, जो 6 लोगों तक के परिवार के लिए आदर्श है। इसकी मदद से आप सिर्फ 12 लीटर प्रति किलोग्राम/प्रति राउंड में बर्तन साफ कर सकते है जबकि हाथ से धोने के लिए कम से कम 20 लीटर पानी की आवश्यकता होगी। 2 साल की वारंटी के साथ आने वाला यह डिशवॉशर अमेजन पर 18% छूट के साथ ₹40,990 रुपए में खरीद के लिए उपलब्ध है। 

Bosch 13 Place Settings, Free Standing Dishwasher 
Bosch का यह डिशवॉशर 13 प्लेस सेटिंग के साथ आता है, जो 4-5 सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त है। यह डिशवॉशर केवल 59 मिनट में साफ और सूखे बर्तन दे सकता है। इस मशीन मे यूजर को 6 वॉश प्रोग्राम और 3 ऑप्शन मिलते है। यह मशीन चिकने बर्तनों और तैलीय मसाला के दागों को साफ करने के लिए एकदम सही है। अमेजन पर ये डिशवॉशर  17 प्रतिशत की छूट के साथ 47,490 रुपए में खरीद के लिए उपलब्ध है। 

 


 

Similar News