₹7,999 में दो धाकड़ फोन लाया Lava: मिलेगा 50MP कैमरा, 6GB RAM और दो साल तक अपडेट

Lava ने भारत में नए 5G स्मार्टफोन Storm Play और Storm Lite लॉन्च किए है। इनमें शानदार कैमरा, दमदार बैटरी के साथ कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

Updated On 2025-06-13 14:47:00 IST

Lava Storm Play and Storm Lite 5G Launched in india 

Lava Storm Series: Lava ने भारत में अपने नए 5G स्मार्टफोन Storm Play और Storm Lite को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। Storm Play दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें नया MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट दिया गया है। यह भारत में ₹10,000 से कम कीमत में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज वाला पहला फोन भी बन गया है। वहीं, Storm Lite भारत का पहला फोन है जो Dimensity 6400 चिपसेट पर चलता है। यहां हम नए Storm सीरीज फोन की स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत बता रहे हैं।

Lava Storm Play और Storm Lite के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Lava Storm Play और Storm Lite में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Storm Play MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट से लैस है, जो AnTuTu में 5,00,000 से ऊपर का स्कोर करता है, जबकि Storm Lite Dimensity 6400 प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसका स्कोर 4,10,000 से ऊपर है।

Storm Play में 6GB RAM (जिसे वर्चुअली 6GB तक बढ़ाया जा सकता है) और 128GB स्टोरेज है। Lite मॉडल 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट में आता है, दोनों में 4GB वर्चुअल RAM सपोर्ट है। दोनों डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें Storm Play 18W फास्ट चार्जिंग और Lite 15W चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कैमरे की बात करें तो दोनों फोन में Sony IMX752 सेंसर है। Storm Play में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, जबकि Storm Lite में सिर्फ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। सेल्फी के लिए Storm Play में 8 मेगापिक्सल और Storm Lite में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

दोनों फोन Android 15 पर चलते हैं, जो बिना विज्ञापन और ब्लोटवेयर के क्लीन UI एक्सपीरियंस देता है। दोनों को एक OS अपग्रेड और दो साल की सुरक्षा अपडेट मिलेगी। आम फीचर्स में 5,000mAh बैटरी, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, USB-C पोर्ट, IP64 रेटिंग (जल और धूल प्रतिरोध), और सिंगल स्पीकर शामिल हैं।

Lava Storm Play, Storm Lite की कीमत और उपलब्धता
Lava Storm Play की कीमत ₹9,999 रखी गई है और यह 19 जून दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। Storm Lite की कीमत ₹7,999 से शुरू होती है और यह 24 जून दोपहर 12 बजे से बिक्री पर जाएगा। दोनों फोन केवल Amazon पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध होंगे।

Tags:    

Similar News