व्हाट्सएप पर लीक हुआ यूपी एसएसएससी का पेपर

व्हाट्सएप पर अमीन नाम से एक ग्रुप बनाया हुआ था;

Update:2016-08-22 00:00 IST
व्हाट्सएप पर लीक हुआ यूपी एसएसएससी का पेपर
  • whatsapp icon
आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बार फिर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी एसएसएससी) की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित अमीन की परीक्षा का पेपर आगरा ही नहीं बल्कि मेरठ में भी लीक होने की खबर है। ताजगंज के नगर निगम इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे युवक के व्हाट्सएप्प पर पूरा पेपर हल था। इस खबर के बाद से खलबली मची हुई है।
 
बता दें कि नगर निगम इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि नकल करते हुए मेरठ के आइएमपी कॉलेज से एलएलबी कर रहे कुलदीप सिंह को पकड़ा है। वह बागपत का रहने वाला है, कुलदीप के बराबर में बैठी एक युवती ने नकल की जानकारी दी थी। तलाशी में एक पर्ची मिली। जिसमें सवालों के जवाब विकल्प क्रम से लिखे हुए थे। अमीन नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप पर सॉल्व पेपर था, अमीन नाम से एक ग्रुप बना हुआ था। ग्रुप एडमिन कोई राजेंद्र था। ग्रुप में 13 सदस्य थे। सभी को प्रश्नपत्र का हल भेजा गया था।
 
पुलिस अब एडमिन राजेंद्र को ढूंढ रही है, कि यह कौन है, कहां का निवासी है। आरोपित ने इस संबंध में पुलिस को ज्यादा कुछ नहीं बताया है। पुलिस यह मानकर चल रही है कि इस खेल के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है। जांच के दौरान सभी नाम सामने आ जाएंगे। पुलिस ने व्हाट्स ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों के नंबर की डिटेल निकलवाई है। ताजगंज के निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया की आरोपी को पेपर के साथ गिरफ्तार किया गया है। ग्रुप के सभी सदस्यों की जानकारी निकली जा रही है, जिसके बाद इस गैंग का खुलासा होगा।
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News