ममता बनर्जी के भतीजे ने फिर दिया विवादित बयान, बोला- ''आंखे दिखाओगे तो आंखे निकाल लूंगा''

अभिषेक ने यह बयान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में लोगों को संबोधित करते हुए दिया।;

Update:2015-06-23 00:00 IST
ममता बनर्जी के भतीजे ने फिर दिया विवादित बयान, बोला- आंखे दिखाओगे तो आंखे निकाल लूंगा
  • whatsapp icon

नई दिल्ली. अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले TMC सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में लोगों को संबोधित करते हुए अभिषेक ने कहा कि टीएमसी के सांसदों ने पहले ही दिखाया कि जनता को अगर शोषित किया जाएगा तो लोग नहीं छोड़ेंगे।

दिल्ली का बजट सत्र आज से, बिजली-पानी के मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करा सकता है विपक्ष
 
उन्होंने ये भी कहा कि जब तक ममता बनर्जी रहेंगी तब तक कोई बंगाल की जनता की तरफ आंख दिखाएगा तो उसकी आंखें निकाल कर रास्ते पर फेंक देंगे। जो बांह चढ़ाएगा, उसकी बांह काट लेंगे। इस मौके पर अभिषेक ने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला किया। इन दिनों वह बंगाल में लगातार रैलियां कर रहे हैं। अभिषेक अपने मंच से विरोधियों पर हमला बोल रहे थे तो इस दौरान उनकी जुबान कुछ ज्यादा ही तल्ख हो गई।
 
सरकार ने मानी डॉक्टरों की सभी मांगें, हड़ताल हुई खत्म
 
गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी इससे पहले भी विवादित बयान देकर चर्चा में रह चुके हैं। इन दिनों वह बंगाल में लगातार रैलियां कर रहे हैं। अभिषेक ने अपने मंच से ही धमकी भरे अंदाज में विरोधियों को कहा है हम अपने विरोधियों को साफ-साफ बता देना चाहते हैं कि हम कुछ भी बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। हमें जो आंख दिखाएगा हम उसकी आंखें निकाल लेंगें। जो हमारे सामने बांहें चढ़ाएगा हम उसकी बांह काट देंगे।
br data-type="_moz" />
करोड़ों के नकली डॉलर जब्त, दिल्ली पुलिस ने एक नाइजीरियन को किया गिरफ्तार
 
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News