सीएम योगी का बड़ा ऐलान: उत्तर प्रदेश के हर स्कूल में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' होगा अनिवार्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' अनिवार्य किया जाएगा।
यह नियम राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को लेकर एक बड़ा और ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में 'वंदे मातरम्' का गायन अनिवार्य किया जाएगा।
राष्ट्रीय चेतना और कर्तव्य की भावना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में 'वंदे मातरम्' के पर कहा कि यह गीत केवल एक राष्ट्रगीत नहीं है, बल्कि यह भारत की एकता, संस्कृति और सामूहिक चेतना का पावन प्रतीक है। उनका मानना है कि 'वंदे मातरम्' के गान से बच्चों में राष्ट्रभक्ति का संस्कार विकसित होगा।
उन्होंने जोर दिया कि यह गीत व्यक्ति को जाति, पंथ और धर्म से ऊपर उठाकर राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। सीएम योगी ने याद दिलाया कि स्वतंत्रता सेनानी फांसी के फंदे को चूमते हुए भी 'वंदे मातरम्' का मंत्र दोहराते थे, जिसने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधा था।
विरोध करने वालों पर सीधा और तीखा हमला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'वंदे मातरम्' का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों और व्यक्तियों पर भी सीधा और तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'वंदे मातरम्' का विरोध वही लोग करते हैं जो भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार जिन्ना को सम्मान देने वाले कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, लेकिन सरदार पटेल की जयंती जैसे राष्ट्रीय पर्व में शामिल नहीं होते।
उन्होंने साफ कहा कि 'वंदे मातरम्' का विरोध भारत के विभाजन का दुर्भाग्यपूर्ण कारण बना था। उन्होंने लोगों से एकता और अखंडता को कमजोर करने वाली ताकतों को खोजने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आह्वान किया, ताकि "फिर से कोई जिन्ना पैदा न हो सके।"
जल्द जारी होगा औपचारिक आदेश
मुख्यमंत्री की इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद शिक्षा विभाग इस संबंध में जल्द ही एक औपचारिक आदेशपारित किया जाएगा। इस आदेश में यह स्पष्ट किया जाएगा कि 'वंदे मातरम्' का पाठ ठीक उसी तरह प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान किया जाएगा, जैसे राष्ट्रगान 'जन गण मन' का गायन होता है। यह नियम राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।
'एकता यात्रा' का शुभारंभ और नागरिकों से आह्वान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। इसी मंच से उन्होंने राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 'एकता यात्रा' का भी शुभारंभ किया। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें और राष्ट्र की सामूहिक चेतना को मजबूत करने में योगदान दें।