Rajasthan Crime News: चाचा ने भतीजे के सीने में मारी गोली, युवक की मौत, आरोपी फरार

Rajasthan Crime News: अनूपगढ़ जिले के श्रीबिजयनगर इलाके में जमीनी विवाद के मामले में मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह ही चाचा के साथ उस युवक का विवाद हुआ था। जिसके बाद चाचा ने फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी जान चली गई।

Updated On 2024-04-02 16:14:00 IST
Crime News

Rajasthan Crime News: अनूपगढ़ जिले के श्रीबिजयनगर इलाके में जमीनी विवाद के मामले में मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को कोई और नहीं मृतक युवक के चाचा ने ही अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह ही चाचा के साथ उस युवक का विवाद हुआ था। जिसके बाद चाचा ने फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी जान चली गई।

यह मामला डेढ़ बीघा जमीन का है। जहां जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज मंगलवार की सुबह भी मृतक युवक और चाचा के बीच किसी चीज को लेकर कहा सुनी हो गई। इसी दौरान चाचा ने उस पर फायरिंग कर दी। युवक उसी समय जमीन में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से श्रीबिजयनगर के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खेती का काम करता था मृतक
गुरदेव सिंह (45) खेती किसानी का काम करता है। मंगलवार सुबह उसकी अपने चाचा लड्‌डू बाबा से कहासुनी हो गई। इसी दौरान मृतक का चाचा तैश में आकर बंदूक से गुरदेव सिंह पर फायर कर दिया। गुरदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां श्रीबिजयनगर के सीएचसी अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी
इस घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची श्रीबिजयनगर थाना पुलिस ने शव को सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। जानकारी मिलते ही एसएचओ गोविंद बिश्नोई भी मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। पुलिस दोनों परिवारों के बीच विवाद का कारण पता करने में जुटी है।

Similar News