रतलाम में बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Updated On 2025-11-14 10:58:00 IST

Ratlam Accident News

Ratlam Accident News मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 15 साल का एक बच्चा और 60 साल के करीब एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

यह घटना रावटी थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज से कुछ पहले हुई। सुबह करीब 7:30 बजे MH03 EL 1388 नंबर की कार तेज रफ्तार में आई और ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कहां के थे सवार?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग मुंबई और अहमदाबाद के रहने वाले थे। वे दिल्ली से मुंबई की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने क्या कहा?

रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के अनुसार-“हमें सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पांचों शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मृतकों की पहचान और परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है।”

स्थानीय प्रशासन अलर्ट

हादसा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा और रफ्तार नियंत्रण को लेकर फिर से सवाल खड़े करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वाहन के तकनीकी खराबी या ड्राइवर की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।

Tags:    

Similar News