सागर में दरिंदगी: अननैचुरल रिलेशन बनाने से इनकार किया तो बच्चे को जिंदा जलाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Sagar Crime News: मध्यप्रदेश के सागर में दरिंदगी का मामला सामने आया है। अननैचुरल रिलेशन बनाने से मना किया तो 35 साल के युवक ने 11 साल के बच्चे को जिंदा जला दिया। लड़के का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Updated On 2024-07-15 13:14:00 IST
Madhya Pradesh Crime News

Sagar Crime News: सागर में दरिंदगी का मामला सामने आया है। 35 साल के युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दी। अननैचुरल रिलेशन बनाने से इनकार किया तो युवक ने 11 साल के बच्चे को जिंदा जला दिया। 12 जुलाई को हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। मामला सागर के मकरोनिया के बड़तूमा गांव का है। 

जानें पूरा मामला 
बड़तूमा निवासी अंकित अहिरवार (35) आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ मकरोनिया थाने में मारपीट और आर्म्स एक्ट के केस पहले से दर्ज हैं। 11 जुलाई की रात को अंकित चिकन पार्टी का कहकर 11 साल के बच्चे के घर आया। उसके साथ अननैचुरल रिलेशन बनाने की कोशिश करने लगा। बच्चे ने मना किया तो अंकित ने गैस पाइप से बच्चे का गला कसा। अधमरा होने पर उसके ऊपर कपड़े डालकर आग लगा दी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। 

अधजला शव मिलने से हड़कंप 
12 जुलाई को घर में बच्चे का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस अंकित को संदेही मानकर उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को आरोपी को रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह शहर छोड़कर भोपाल की ओर भागने की फिराक में था। पूछताछ में उसने जुर्म कबूला किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

घर पर नहीं था कोई 
जानकारी के मुताबिक, बड़तूमा गांव के कच्चे मकान (टपरिया) में 11 साल का बच्चा अपने बड़े भाई और बहन के साथ रहता था। भाई-बहन भी नाबालिग हैं। पिता का निधन हो चुका है। मजदूरी के काम से मां दूसरे शहर में गई हुई थी। भाई-बहन भी कहीं गए हुए थे। घर पर कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी बच्चे के घर पहुंचा और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। 

Similar News