केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के रिश्तेदार का जातिगत अपमान, IAS अधिकारी के खिलाफ मुख्यमंत्री मोहन यादव से की शिकायत 

Faggan Singh Kulaste complained to CM: केन्द्रीय मंत्री और मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने विद्युत वितरण कंपनी के एमडी अनय द्विवेदी की शिकायत की है। बताया कि वह कह रहे हैं कुलस्ते अब चुनाव हार गए हैं, इन्हें यहां से हटा देना चाहिए। 

Updated On 2024-01-17 14:45:00 IST
Union Minister Faggan Singh Kulaste

Faggan Singh Kulaste complained to CM: केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिए शिकायती पत्र में बताया कि IAs अनय द्विवेदी पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसी कंपनी में उनके रिश्तेदार अशोक धुर्वे भी पदस्थ हैं, लेकिन  IAs अनय द्विवेदी बेवजह परेशान कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री कुल्स्ते की मानें तो IAs अनय  उनके रिश्तेदार अशोक को वहां से हटाना चाहते हैं। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्होंने यह तक कह दिया कि फग्गन सिंह अब चुनाव हार गए हैं, इन्हें यहां से हटा देना चाहिए। अनय के इस व्यवहार से नाराज होकर मंत्री फग्गन सिंह  कुलस्ते ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शिकायत की है। 

CM को सलाह, फील्ड से हटाए जाएं ऐस अफसर 
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार आदिवासी भाइयों के समर्थन के चलते बनी है। उनके उत्थान के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अफसरों को इस तरह की भाषा प्रयोग नहीं करना चाहिए। मंत्री ने सीएम को सलाह दी है कि अनय द्विवेदी जैसे अधिकारियों को फील्ड में नहीं बल्कि दफ्तर में होना चाहिए। 

शाजापुर कलेक्टर व सोनकच्छ तहसीलदार अमर्यादित भाषा के चलते हटाए गए
मध्य प्रदेश में जब से मोहन यादव की सरकार बनी है। आमजन से अधिकारियों की बदमिजाजी की शिकायतें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री संयमित भाषा अपनाने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन अधिकारी अपनी कार्यकुशलता पर सवाल नहीं सुधार कर पा रहे हैं। शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल के देवास में सोनकच्छ की तहसीलदार उनके इसी व्यवहार के चलते हटाया गया है। अब आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी के व्यवहार पर भी सवाल उठे हैं। 

Tags:    

Similar News