लोकसभा से पहले कांग्रेस को फिर झटका: एकता ठाकुर सहित कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल

मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से सिहोरा विधानसभा प्रत्याशी रही एकता ठाकुर ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। एकता ठाकुर आज शनिवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा पार्टी की सदस्यता ली है। 

Updated On 2024-02-03 19:13:00 IST
कई कांग्रेसी हुए भाजपा में शामिल।

MP News: मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से सिहोरा विधानसभा प्रत्याशी रही एकता ठाकुर ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। एकता ठाकुर आज शनिवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा पार्टी की सदस्यता ली है। 

एकता ठाकुर ने पार्टी को कहा अलविदा
एक ओर कांग्रेस पार्टी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कर लोकसभा की तैयारियों में जुटी है। वहीं जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह बड़ा झटका दिया है। एकता ने अपने साथ कई कांग्रेसियों को भाजपा में सदस्यता दिलाई है। एकता ने काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराने की बात कही है। 

एकता ठाकुर वर्तमान में प्रदेश यूथ कांग्रेस की इकाई में शामिल थी। भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कई आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है। 

एकता ने लगाए ये आरोप
एकता ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का न्यौता ठुकराकर सबसे बड़ा पाप किया है। ऐसी पार्टी में रहने का कोई औचित्व नहीं है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई बार मिलने का समय मांगने के बाद भी समय नहीं दिया गया। मुझे अपनी ही पार्टी के लोग काम करने से रोक रहे थे। 

ये भी हुए शामिल
एकता ठाकुर के अलावा भी आज शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कटनी के कांग्रेस नेता सुजीत द्विवेदी, अशोकनगर जिले के कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। अजय सिंह यादव वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। सुजीत द्विवेदी कांग्रेस शिक्षा और विधि प्रकोष्ठ में भी पदाधिकारी रहे हैं।

Tags:    

Similar News

प्रतापगढ़ में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़: डेढ़ करोड़ की एमडी ड्रग जब्त, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार