RGPVV में कैसे हुआ 200 करोड़ का खेल: स्टूडेंट्स ने बताई राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विवि के गड़बड़झाले की कहानी
200 crore scam in RGPVV Bhopal: मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय में अनियमितता मामले में कुलपति और रजिस्टार सहित कई अफसरों के खिलाफ एफआईआर की गई है।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-03-04 15:01:00 IST
200 crore scam in RGPVV Bhopal: मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPVV) में हुए अनियमितता के मामले में कुलपति और रजिस्टार सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के 200 करोड़ रुपए निजी बैंक खातों में ट्रांसफार्मर कर दिए गए। मामले की जांच में कुलपति सहित सभी सभी की भूमिका संदिग्ध मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। वित्तीय अनियमितता का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद विद्यार्थियों ने भी मोर्चा खाेल दिया।
संघर्ष जारी RGPV विश्वविद्यालय 🚩 pic.twitter.com/AtgUY3uZuL
— ABVP Bhopal (@ABVPBhopal) March 1, 2024