MP CRIME: 10 लाख का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, 3 राज्यों के पुलिस थानों में दर्ज हैं आपराधिक प्रकरण  

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी बदमाश सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंवढ़ा का रहने वाला है।

Updated On 2024-07-04 16:23:00 IST
इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

MP CRIME: मध्य प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश पर अलग अलग थानों में चोरी, लूट की घटनाएं करने का आरोप है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि लूट की वारदात करने वाली पादरी गिरोह का यह मुखिया है।

10 लाख रुपए का इनाम घोषित
गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान पुलिस ने सूरज पादरी के रूप में की है। आरोपी पर अंतरराज्यीय बदमाश होने के कारण उस पर पुलिस ने 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि बदमाश शिवपुरी जिले में कोई वारदात करने के इरादे से पहुंचा था।

बदमाश ग्राम सेंवढ़ा का रहवासी
शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी बदमाश सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंवढ़ा का रहने वाला है। बदमाश जब गाराघाट पुल के पास देखा गया तो वह पुलिस को देखकर छुपता फिर रहा था, उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

अवैध देसी कट्टा सहित अन्य हथियार बरामद
आरोपी के पास पुलिस ने मौके पर अवैध देसी कट्टा सहित अन्य हथियार बरामद किए। आरोपी के बारे में बताया गया कि हाल ही में उसने यूपी के कन्नौज में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश सूरज पारदी मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। बदमाश पारदी पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी जैसे गंभीर आपराधिक प्रकरण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के पुलिस थानों में पंजीबद्ध हैं।  

Similar News