'एक शाम सद्गुरु के नाम': प्रभु प्रेमी संघ के स्थापना दिवस पर बहेगी भक्ति की बयार, अवधेशानंद के हजारों शिष्य करेंगे सुंदरकांड

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार (15 नवंबर) को 'प्रभु प्रेमी संघ' के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन होगा। मानस भवन में सुंदरकांड, भजन संध्या और महाआरती होगी।

Updated On 2024-11-15 12:06:00 IST
Swami Avdheshanand

Swami Avdheshanand: 'प्रभु प्रेमी संघ' भोपाल शाखा का शुक्रवार (15 नवंबर) को स्थापना दिवस है। जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के शिष्य कार्तिक पूर्णिमा पर राजधानी भोपाल में पटोत्सव (एक शाम सद्गुरु के नाम) कार्यक्रम का भव्य आयोजन करेंगे। श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में दोपहर 3 बजे से भक्ति की बयान बहेगी। भजन संध्या के साथ सुंदरकांड की गूंज सुनाई देगी। प्रभु प्रेमी संघ ने सभी गुरु भाइयों और गुरु बहनों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। 

आशाराम त्रिपाठी देंगे भजन की प्रस्तुति 
प्रभु प्रेमी संघ भोपाल शाखा के कोषाध्यक्ष पंडित राम बहोरी शुक्ला ने कहा कि दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आशाराम त्रिपाठी 3.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक भजन की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद महाआरती होगी। रात 8 बजे भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात 10 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। पंडित राम शुक्ला ने सभी भाइयों और गुरु बहनों से पाटोत्सव उत्सव में शामिल होकर परम पूज्य सद्गुरुदेव की चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद देने का आग्रह किया है। 

स्वामी अवधेशानंद ने 10 लाख साधुओं को दी दीक्षा
स्वामी अवधेशानंद गिरि जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर हैं। जूना अखाड़ा नागा साधुओं का बहुत पुराना और बड़ा समूह है। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने करीब 10 लाख नागा साधुओं को दीक्षा दी है। वह उनके पहले गुरु भी हैं। स्वामी अवधेशानंद एक हिंदू आध्यात्मिक गुरु, संत, लेखक और दार्शनिक हैं। हिंदू धर्म आचार्य सभा के अध्यक्ष और वर्ल्ड काउंसिल ऑफ रिलीजियस लीडर्स के बोर्ड मेंबर हैं। उनका आश्रम कनखल, हरिद्वार में है। 

Similar News