मध्यप्रदेश उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में ओड़िसी नृत्य प्रस्तुति, देवी के 9 रूपों का किया चित्रण

Bhopal News: भारत की राजधानी दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक 'मध्य प्रदेश उत्सव' आयोजित किया जा रहा है।

Updated On 2024-08-31 23:42:00 IST
मध्यप्रदेश उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति।

Bhopal News: भारत की राजधानी दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक 'मध्य प्रदेश उत्सव' आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की समृद्ध कला, पर्यटन, संस्कृतिक विरासत, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का वृहद प्रदर्शन होगा। बता दें, शनिवार को बिंदु जुनेजा और उनकी शिष्या कल्याणी फागरे ने ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति दी। नृत्य प्रस्तुति मंगलाचरण से शुरू हुई जिसमें देवी के नौ रूपों का चित्रण किया गया। मंगलाचरण की समाप्ति गंधर्व-गीत से हुई। इसके बाद नर्मदा स्तुति और राग शंकराभरणम् पल्लवी की प्रस्तुति दी गई। इसका समापन 2 सितंबर को होगा। 

ये भी पढ़ें- भोपाल में दिखाई गई रूसी मास्टरपीस मिरर; कवि उदयन वाजपेयी ने कहा- नया समय पैदा करना सिर्फ़ कला में ही संभव

भोपाल में चलाती है ‘पर्ण’ अकादमी
बता दें, बिंदु जुनेजा ओड़िसी की विख्यात नृत्यांगना हैं। उन्होंने गुरुमा माधवी मुदगल और गुरु केलुचरण महापात्र से ओडिसी की शिक्षा ली है। वे भोपाल में "पर्ण" नाम की एक अकादमी भी चलाती हैं, जिसमें वो बच्चों को ओडिसी नृत्य की शिक्षा देती हैं। इनके द्वारा देश के साथ-साथ, विदेशों में भी मंच प्रस्तुतियां दी जा चुकी है।

Similar News