Road Accident: हाईवे पर दौड़ रही बोलेरो खड़े ट्रक से टकराई, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष घायल, पत्नी की मौके पर मौत

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में भीषण हादसा हो गया। हाईवे पर दौड़ रही बोलेरो का अचानक टायर फट गया। बोलेरो बेकाबू होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में महिला की मौत हो गई।

Updated On 2024-11-13 08:20:00 IST
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक निर्माणाधीन सुरंग ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई।

Road Accident: नर्मदापुरम में भीषण हादसा हो गया। मंगलवार (12 नवंबर) की रात तेज रफ्तार बोलेरो का अचानक टायर फट गया। बेकाबू होकर बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में केसला के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष गणपत उइके की पत्नी की मौके पर ही माैत हो गई। गणपत उइके और उनकी नातिन घायल हैं। टक्कर इतनी तेज हुई कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसकी छत तक उखड़ गई। एक्सीडेंट औबेदुल्लागंज-बैतूल नेशनल हाईवे पर हुआ। 

देवउठनी एकादशी मनाने जा रहे थे 
जानकारी के मुताबिक, केसला के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष गणपत उइके अपनी पत्नी अनोखी बाई (57) और नातिन सलोनी (16) के साथ देवउठनी एकादशी मनाने दौड़ी झुनकर से बानाबीड़ गांव जा रहे थे। गणपत ही गाड़ी चला रहे थे। हाईवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार बोलेरो का टायर अचानक टायर फट गया। गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे ट्रक से जा टकराई।

ट्रक में ही फंस गई बोलोरो
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो ट्रक में फंस गई। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही केसला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से तीनों को सुखतवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने महिला अनोखी बाई को मृत घोषित कर दिया। गणपत उइके को प्राथमिक उपचार के बाद इटारसी रेफर किया गया। गणपत के चेहरे और सिर पर चोट लगी है। सलोनी मामूली घायल हुई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो को ट्रक से निकाला। 

Similar News