21 लाख श्रमिकों को तोहफा: सरकार ने होली से पहले बढ़ाया महंगाई भत्ता; जानें कितना फायदा होगा  

DA Hike in MP: मध्यप्रदेश सरकार ने 21 लाख श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। 1 अक्टूबर 2024 से इन्हें हर माह 2275 रुपए और 87 रुपए 50 पैसे मिलेंगे।

Updated On 2025-03-07 14:15:00 IST
Dearness Allowance Increased

DA Hike in MP: मध्य प्रदेश के 21 लाख श्रमिकों के लिए राहतभरी खबर है। श्रम विभाग ने होली से पहले उनके महंगाई भत्ते में 50 रुपए की वृद्धि की है। यह वृद्धि जनवरी से जून 2024 के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई 2 पाइंट की वृद्धि के आधार पर की गई है। श्रमिकों को इसका लाभ 1 अक्टूबर 2024 से दिया जाएगा। 

इंदौर हाईकोर्ट ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाया है। इसके बाद ही श्रम विभाग ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जबकि, लाभ अक्टूबर 2024 से मिलेगा।  

प्रतिदिन 87 रुपए 50 पैसे 
राज्य सरकार ने मुद्रास्फीति और बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन पाने वाले श्रमिकों का डीए बढ़ाया है। 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक इन श्रमिकों को 2225+50=2275 रुपए प्रति माह महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यानी प्रतिदिन उन्हें 87 रुपए 50 पैसे डीए मिलेगा।  

श्रमिकों को अगल-अलग मानदेय 
चार्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश में अकुशल कर्मचारियों को 9575 रुपए मानदेय और 2275 रुपए महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जबकि, अर्द्धकुशल श्रमिकों को मानदेय 10571 रुपए, कुशल श्रमिकों को 12294 रुपए और उच्च कुशल श्रमिकों को 13919 रुपए दिया जाएगा। जबकि, महंगाई भत्ता सभी को 2275 रुपए ही मिलेगा।  
 

Similar News