MP weather update: चक्रवाती तूफान दाना से बदला मौसम, आज ठंडी हवाएं, कल से होगी बारिश

मध्यप्रदेश में दिवाली से पहले मौसम बदला हुआ है। 27, 28 और 29 अक्टूबर को पूर्वी जिलों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि, शुक्रवार 26 अक्टूबर को मौसम खुला रहेगा।

Updated On 2024-10-26 08:27:00 IST
MP Weather Update

MP weather update: दिवाली पर इस बार मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। 29 अक्टूबर को धनतेरस से ही 5 दिवसीय दिवाली उत्सव की शुरुआत हो रही है। धनतेरस पर पानी गिरा तो बाजार की रौनक फीकी पड़ सकती है। 

26 को खुला रहेगा मौसम 
मध्य प्रदेश के मौसम में यह बदलाव चक्रवाती तूफान 'दाना' के चलते देखने को मिल रहा है। इसका असर 27 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।मौसम विभाग के मुताबिक, में शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, ठंडी हवाओं का सिलिसला जारी रहेगा।   

रविवार को यहां होगी बारिश 
मौसम विभाग ने रविवार, 27 अक्टूबर को सतना, रीवा, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सहित अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 और 29 अक्टूबर को भी मौसम में इसी तरह बदलाव जारी रहेगा।

तापमान में गिरावट
मौसम में बदलावा का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है। रात और सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि, दिन में तेज धूप हो रही है। इससे लोग सर्दी-जुकाम सहित अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: वायु गुणवत्ता में आई सुधार...लेकिन खतरा अभी भी बरकरार, जानें आज का कैसा रहेगा मौसम

MP में ठंड का बढ़ा असर, पारा 20 डिग्री से नीचे 

  • मध्यप्रदेश में बारिश की संभावनाओं के बीच ठंड का असर बढ़ रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की रात कई शहरों में तापमान 20 डिग्री से कम रहा। राजधानी भोपाल में यह 17.6 डिग्री, इंदौर में 16.8 डिग्री, ग्वालियर में 19.9 डिग्री, गुना में 19.6 डिग्री, बैतूल में 17.2 डिग्री, धार में 17.3 डिग्री, खंडवा में 18 डिग्री, पचमढ़ी में 16.8 डिग्री, रायसेन में 18.6 डिग्री, रतलाम में 16 डिग्री, उज्जैन में 17.5 डिग्री रहा था। 
  • जबलपुर में 19.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 18.5 डिग्री, नौगांव में 18 डिग्री, खजुराहो में 19.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 18.5 डिग्री, मंडला में 17.6 डिग्री, सिवनी में 19.6 डिग्री, मलाजखंड में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, दिन में तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। 

ओडिशा, आंध्रा, कर्नाटक में भी असर 
चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर मध्य प्रदेश के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु-पुडुचेरी में भी देखने को मिल रहा है। ओडिशा सहित कुछ राज्यों में सुरक्षा के लिहाज से NDRF और ODRF की टीमें तैनात की गई हैं।

Similar News