MP Weather Update : रीवा-जबलपुर में गुलाबी सर्द बढ़ी; पचमढ़ी सबसे ठंडा, जानें अपने जिले का मौसम

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें सर्द होने लगी हैं। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पचमढ़ी में तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Updated On 2024-11-04 08:12:00 IST
भोपाल सहित 5 जिलों में पारा 9 डिग्री नीचे लुढ़का

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें अब सर्द होने लगी हैं। रविवार की रात भी पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा।  शनिवार-रविवार की दरमियानी रात यहां का पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि, इससे पहले यहां का तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। 

नवंबर में हर साल ठंड और गर्मी के साथ बारिश भी होती है, लेकिन इस बार सिस्टम की एक्टिविटी कम है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो-प्रेशर एरिया के चलते कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश के आसार नहीं हैं। 

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 

शहर  रात का न्यूनतम तापमान 
मंडला  15 डिग्री सेल्सियस
रीवा   15.6 डिग्री सेल्सियस
उमरिया 15.8 डिग्री सेल्सियस
राजगढ़ 16.4 डिग्री सेल्सियस
नौगांव (छतरपुर)  16.6 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर 16.8 डिग्री सेल्सियस
सतना   17.1 डिग्री सेल्सियस
मलाजखंड-बैतूल  17.2 डिग्री सेल्सियस
टीकमगढ़  17.3 डिग्री सेल्सियस
रायसेन 17.4 डिग्री सेल्सियस
भोपाल-ग्वालियर  17.6 डिग्री सेल्सियस
छिंदवाड़ा  18 डिग्री सेल्सियस
खरगोन  18.2 डिग्री सेल्सियस
उज्जैन  18.4 डिग्री सेल्सियस
इंदौर-गुना  19.2 डिग्री सेल्सियस
धार  19.3 डिग्री सेल्सियस
दमोह-खंडवा 19.4 डिग्री सेल्सियस
सिवनी-रतलाम  19.6 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather Update: दिल्ली में आज दिखा सर्दी का पहला कोहरा, हरियाणा में अगले पांच दिनों तक साफ रहेगा मौसम

ग्वालियर-जबलपुर में सर्वाधिक ठंड 

  • इंदौर में सर्दियों का सिलसिला आमतौर पर नवंबर के दूसरे हफ्ते शुरू होता है। इस समय तापमान में तेजी से गिरावट आती है और रात का ट्रेम्प्रेचर 10 से 12 डिग्री और दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। कई बार बारिश भी होती है। 
  • ग्वालियर में सर्वाधिक ठंड रहता है। पिछले कुछ सालों से यहां का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच जाता है। ग्वालियर में सबसे कम 3 डिग्री तापमान का रिकॉर्ड 1970 में बना था। दिन का तापमान यहां 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। 2001 में यह 37.3 डिग्री तक पहुंच गया। 
  • जबलपुर में भी काफी ठंड होती है। 1989 में यहां सबसे कम 3.9 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। पिछले कुछ सालों में यहां न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री और दिन का तापमान 30 से 33 डिग्री दर्ज किया गया है। 
  • उज्जैन में न्यूनतम तापमान आमतौर पर 10-11 डिग्री के बीच होता है। 1974 में रात का तापमान 2.8 डिग्री तक गिरा था, जबकि दिन में यह 33 से 35 डिग्री के बीच बना रहता है।

 

Similar News