News in Brief, 17 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 17 November : मध्यप्रदेश में रविवार (17 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Updated On 2024-11-17 16:40:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

News in Brief, 17 November : देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update

बिजावर बस स्टैंड ब्लास्ट, 25 लोग झुलसे 
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार को भीषण हादसा हो गया। बिजावर बस स्टैंड में पेटीज के ठेले में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में करीब 20 से 25 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलेक्टर पार्थ जायसवाल, एडीएम सहित अन्य अधिकारी संग मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। 

CM मोहन यादव महाराष्ट्र में करेंगे 2 चुनावी सभाएं 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को महाराष्ट्र दौरे पर हैं। सीएम सुबह 10 बजे दिल्ली से वीसी के जरिए देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में सिंथेटिक्स ट्रैक की आधारशिला रखेंगे। सुबह 11 बजे सीएम दिल्ली एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के जलगांव रवाना होंगे। जलगांव के सिंदखेड़ा और दोपहर 3 बजे छत्रपति शिवाजी नगर में चुनावी सभा करेंगे। शाम 4:30 बजे छत्रपति संभाजी एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम 6 बजे भोपाल पहुंचेंगे। रात 8:30 बजे सीएम हाउस में गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व में शामिल होंगे। 

सिंधिया की प्रतिमा हटाने पर 4 इंजीनियर निलंबित 
कटनी में बॉयपास निर्माण के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की प्रतिमा को बिना अनुमति हटाए जाने के मामले में प्रशासन ने 3 इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया। परियोजना निदेशक आनंद प्रसाद ने बताया,  चाका जंक्शन के पास स्व. माधव राव सिंधिया की प्रतिमा स्थित थी। इसे यहां से नई जगह पर शिफ्ट किया जाना था। निर्माण एजेंसी ने बिना अनुमति प्रतिमा शिफ्ट करा दी। इस सीनियर इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर आशीष परिहार, टीम लीडर राजेश नेमा और दीपक सोनी को निलंबित कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से 3 शिकारी गिरफ्तार 
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल का शिकार करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र में बकेली निवासी रामलाल बैगा, कमलेश बैगा और छोटेलाल लोनी ने पालतू कुत्तों की मदद से चीतल का शिकार किया था। इन्हें मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पार्क प्रबंधन ने तीनों के खिलाफ वन्य-प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

नशे को लेकर एमपी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
मध्यप्रदेश पुलिस तीन दिन में 150 नशा तस्करों के ठिकानों में कार्रवाई की है। इस दौरान 952 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया। इसमें 29 ग्राम स्मैक और 146.53 ग्राम ब्रॉउन शुगर भी जब्त की गई है। 126 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खरगोन जिले में 322.43 किलो गांजा, धार में 200.3 किलो, बड़वानी में 157 किलो 900 ग्राम गांजा जब्‍त किया है। पुलिस ने 30 आरोपियों को पकड़ा है।  
 

Similar News