MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: देर रात 42 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर भी बदले 

मध्य प्रदेश में सोमवार (27 जनवरी) रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 42 से अधिक आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। कई जिलों के कलेक्टर और आयुक्त भी शामिल हैं।

Updated On 2025-01-27 23:26:00 IST
IAS transfer in MP

MP IAS Transfer list: मध्य प्रदेश में सोमवार रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के कलेक्टर और विभागों के आयुक्त भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त भरत यादव को सड़क विकास निगम का एमडी बनाया गया है। जबकि, उनकी जगह सीनियर आईएएस सिबी चक्रवर्ती को पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव अविनाश लवानिया मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के एमडी बनाए गए हैं।

MP IAS Transfer list
MP IAS Transfer list

14 जिलों के कलेक्टर बदले 

  • सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को जिन 42 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं, उनमें सतना, देवास और गुना सहित 14 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।
  • गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह को स्टेट को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के एमडी बनाए गए हैं। 
  • खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को नागरित आपूर्ति निगम का आयुक्त बनाया गया है। जबकि भव्य मित्तल खरगोन की नई कलेक्टर बनाई गई हैं। 
  • सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को भंडर गृह निगम का एमडी बनाया गया है। जबकि, डेयरी फेडरेशन के एमडी सतीश कुमार एस सतना के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। 
  • खंडवा कलेक्टर अनुप कुमार सिंह विद्युत वितरण कंपनी इंदौर का एमडी बनाया गया है। जबकि, देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता खंडवा के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। 

Similar News