MP Govt. News: मोहन सरकार ने 10 IAS अधिकारियों के बदले विभाग, IPS सूची का भी इंतजार...
MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में शुक्रवार को आला आईपीएस अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।
By : Shubham Laad
Updated On 2024-08-02 21:43:00 IST
MP Govt. News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। 4 साल से स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को मोहन सरकार ने हटा दिया है। इसके साथ ही गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे को भी हटाकर एसएन मिश्रा को गृह और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार जारी आदेश में 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस तबादला आदेश में प्रमुख सचिव जनसंपर्क संदीप यादव को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। दीपाली रस्तोगी को प्रमुख सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास तथा विवेक पोरवाल को प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया है। वहीं जनसंपर्क आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े को सचिव जनसंपर्क की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।