Latest MP News 27 September 2024: MP में फिर होगी पशुओं की गिनती, इंदौर में लता मंगेशकर अलंकरण समारोह

Madhya Pradesh Today News Hindi: सागर में शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा कर सेक्टोरल-सत्रों में शामिल करेंगे।

Updated On 2024-09-27 16:15:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

भाजयुमो नेता का शव शिप्रा नदी में मिला
उज्जैन में दो दिन से लापता भाजयुमो नेता अमन व्यास (23) का शव शुक्रवार को शिप्रा नदी में मिला है। भाजयुमो कार्यसमिति का सदस्य था। युवक की गुमशुदगी नीलगंगा थाने में दर्ज थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

MP में फिर होगी पशुओं की गिनती 
मध्यप्रदेश में 4 साल बाद एक बार फिर पशुओं की गिनती होगी। अक्टूबर या नवंबर महीने में गिनती शुरू हो जाएगी। गिनती 3 महीने तक चलेगी। साल 2019 में हुई गिनती में 6 करोड़ पशु मिले थे। जिन पशुओं की गिनती होगी, उनमें गाय, भैंस, कुत्ते, ऊंट, घोड़े, गधे, बकरा-बकरी, मुर्गा-मुर्गी आदि शामिल हैं। खास बात ये है कि अबकी बार हर पशु का डाटा ऑनलाइन होगा।

विश्व पर्यटन दिवस पर निशुल्क रहेगा संग्रहालय-स्मारक
आज विश्व पर्यटन दिवस है। वर्ल्ड टूरिस्ट डे के मौके पर मध्य प्रदेश के संग्रहालयों और स्मारकों पर दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। यानी पर्यटक आज फ्री में संग्रहालयों और स्मारकों में घूम सकेंगे। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। भोपाल के अधीन प्रदेश के सभी संग्रहालयों एवं स्मारकों में आज फ्री में एंट्री मिलेगी। 

सागर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आज 
सागर में शुक्रवार को पहली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर सेक्टोरल-सत्रों में शामिल करेंगे। कॉन्क्लेव में 4500 से ज्यादा उद्योगपति और निवेशकों ने पंजीयन कराया है। कॉन्क्लेव में एविएशन, टूरिज्म, कृषि उपकरण, छोटे लघु उद्योग, नवीकरणीय ऊर्जा, वाइल्ड लाइफ टूरिज्म, माइनिंग, कुटीर उद्योग, मैनुफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, आईटी सेक्टर और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री में निवेश पर भी सहमति मिली है। 

अक्टूबर से 24 घंटे और सातों दिन खुलेगा एयरपोर्ट
अक्टूबर से राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे और सातों दिन खुलने लगेगा। खास यह है कि मेडिकल इमरजेंसी की नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स कभी भी आवागमन कर सकेंगी। फ्लाइट्स की संख्या दोनों ओर से 50 से ज्यादा होने सहित अन्य डेवलपमेंट की शुरुआत भी हो जाएगी। अभी भोपाल एयरपोर्ट से 32 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। मालूम हो कि 27 अक्टूबर से विंटर सीजन की शुरुआत होगी।

लता मंगेशकर अलंकरण समारोह आज से
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह और संगीत संध्या का आयोजन इंदौर के लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में वर्ष 2022 के लिए संगीत-निर्देशन के क्षेत्र में उत्तम सिंह और वर्ष 2023 के लिए पार्श्व गायन के क्षेत्र में सुश्री केएस चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण प्रदान किया जाएगा। आज और कल होने वाले इस समारोह में गीत-संगीत क्षेत्र की दो विभूतियों को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण से विभूषित किया जाएगा।  

हर्निया सोसायटी कॉन्फ्रेंस आज से
इंदौर में हर्निया सोसायटी ऑफ इंडिया (एचएसआई) की दो दिनी कॉन्फ्रेंस शुक्रवार से शुरू होगी। इसके पूर्व गुरुवार को प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप हुई। इसमें नेपाल, इजराइल और भारत के विभिन्न हिस्सों से आए डॉक्टरों ने ट्रेनिंग ली। विशेषज्ञों ने बताया आधुनिक जीवनशैली, मोटापा और मधुमेह पीड़ित लोगों में हर्निया का खतरा बढ़ गया है।

Similar News