Latest MP News 26 September 2024: जबलुपर में मस्जिद को लेकर बवाल, भाजपा ने 24 दिन में बनाए एक करोड़ मेम्बर

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 22 दिन में 1 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए हैं। पं. दीनदयाल उपाध्यय जयंती पर सभी बूथों पर 100 सदस्य बनाए का लक्ष्य था। CM मोहन यादव गुरुवार, 26 सितंबर को हरियाणा में रैली करेंगे।

Updated On 2024-09-26 22:21:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

संग्रहालय एवं स्मारकों पर नि:शुल्क प्रवेश
World tourism day: संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल के अधीन प्रदेश के सभी संग्रहालयों एवं स्मारकों पर विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को दर्शकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। कार्यालय प्रमुख पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय ने अधीन संग्रहालयों, स्मारकों पर निर्देशानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। 

  • जबलुपर में मस्जिद को लेकर बवाल 
    जबलुपर में गुरुवार दोपहर जमकर बवाल हुआ। बनाव मढ़ई इलाके में स्थित मस्जिद को लेकर है। बताया गया कि बजरंगदल और VHP के सैकड़ों पदाधिकारी धार्मिक स्थल तोड़ने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने रोका तो वह सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। 
  • इंदौर में 3 साल की बच्ची से गंदी हरकत
    इंदौर के प्राइवेट स्कूल में 3 साल की बच्ची से गंदी हरकत की घटना सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने पैरेंट्स मीटिंग बुलाकर कर्मचारी से पूछताछ कर रही है। इस दौरान पुलिस भी मौजूद है। 
  • समाज विरोधी ताकतों का भड़का रही कांग्रेस: वीडी शर्मा 
    शाजापुर जिले के मकसी में हुए उपद्रव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने चिंता जताई है। कहा, मध्य प्रदेश में कई समाज विरोधी ताकतें हैं, जिन्हें कांग्रेस भड़काने का प्रयास कर रही है। प्रशासन मुस्तैद है। मुख्यमंत्री बहुत संवेदनशील हैं और सरकार तत्परता पूर्वक कार्रवाई कर रही है। मध्य प्रदेश में इस प्रकार वातावरण से बिगड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 
  • हरियाणा में मोहन यादव की 3 सभाएं 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव जम्मू कश्मीर और झारखंड के बाद गुरुवार (26 सितंबर ) से हरियाणा में चुनाव अभियान शुरू करेंगे। गुरुवार को वह यहां 3 जनसभाएं करेंगे। सुबह 11.05 बजे चरखी दादरी जिले की दादरी विधानसभा में उनकी पहली सभा होगी। यहां भाजपा प्रत्याशी सुनील संगवान के समर्थन में वोट मांगेंगे। दोपहर 01.05 बजे भिवानी विधानसभा के मेन चौक नंदगाव में घनश्याम सराफ और दोपहर 3.20 बजे बवानी खेरा विधानसभा के मिलकपुर में भाजपा प्रत्याशी कपूर वाल्मीकि के समर्थन में जनसभा होगी। 
  • एमपी में बीजेपी ने तोड़े कई रिकॉर्ड
    भारतीय जनता पार्टी 3 सितंबर से देशव्यापी सदस्यता महाअभियान चला रही है। इस अभियान के तहत 24 दिन में मध्य प्रदेश में 1 करोड़ 82 हजार सदस्य बनाए गए हैं। पंडित दीनदयाल उपध्याय की जयंती पर 25 सितंबर को ही एमपी बीजेपी ने 15 लाख सदस्य बना लिए हैं। सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 3 अक्टूबर से चलेगा। 

Similar News