Latest MP News 12 September 2024: ग्वालियर-दमोह में स्कूल-कॉलेज बंद, उज्जैन में मेडिकल छात्रा ने की सुसाइड

मध्यप्रदेश के ग्वालियर, दमोह और मुरैना जिले में गुरुवार, 12 सितंबर को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई। यहां बाढ़ के हालात हैं। CM मोहन यादव दिल्ली दौरे पर हैं।

Updated On 2024-09-12 09:58:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

CM मोहन यादव दिल्ली दौरे पर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली प्रवास पर हैं। गुरुवार को वह भाजपा नेतृत्व और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर एमपी की विकास योजनाओं और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर परामर्श कर सकते हैं। दिल्ली से लौटने के बाद सुबह 10 बजे वीसी कर अतिवृष्टि से उत्पन्न हालातों व बचाव कार्य की समीक्षा करेंगे। सुबह 10.50 बजे वह भोपाल से उज्जैन जाएंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 1 बजे इंदौर एयरपोर्ट से डूमना एयरपोर्ट जबलपुर रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे जबलपुर से बहोरीबंद कटनी जाएंगे। वहां 1066 करोड़ से अधिक के विकास और निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। सीएम यहां 1011.05 करोड़ की लागत वाली बहोरीबंद उद्वहन सिंचाई परियोजना का शुभारंभ करेंगे। 

इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
मध्य प्रदेश के ग्वालियर और दमोह जिले में गुरुवार को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। भारी बारिश के चलते इन जिलों में बाढ़ के हालात हैं। बुधवार शाम नदी नालों में उफान के चलते कई रास्ते बंद हैं।  

लोक अदालत 14 सितंबर को
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के 16 जिलों में 14 सितंबर (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत आयोजित करेगा। इनमें विद्युत संबंधी विवादों का निराकरण समझौते के आधार पर किया जाएगा। कानूनी कार्यवाही से बचने लोग अदालत में प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं। 

MBBS छात्रा ने किया सुसाइड 
उज्जैन में एमबीबीएस स्टूडेंट ने सुसाइड कर ली। वह रूममेट्स से परेशान थी। मंगलवार दोपहर ढाई बजे उज्जैन के वसंत बिहार स्थित उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। फंदा लगाने का तरीका उसने उसने में गूगल किया है।

Similar News