Latest MP News 02 Agust 2024: भोपाल में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, जबलपुर में गोली लगने से युवक की मौत

Madhya Pradesh Today News Hindi: भोपाल से रीवा के बीच आज से नई ट्रेन शुरू होगी। सीएम मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे। ग्वालियर में महिला की हत्या के मुख्य आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है।

Updated On 2024-08-02 17:26:00 IST
News in Brief, 19 April: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

भोपाल में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट 
भोपाल में दिनदहाड़े पांच लाख की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना एमपी नगर थाना क्षेत्र के कीलनदेव टावर चौराहे के पास की है। मालवीय नगर निवासी अहमद (18) पिता अब्दुल सत्तार का मार्बल का कारोबार है। एक ग्राहक ने उनको मार्बल का 5 लाख 25 हजार का चेक से पेमेंट किया था। शुक्रवार को अहमद को पिता ने पेमेंट निकालने बैंक भेजा था। बैंक से पैसा निकालकर स्कूटी से कीलनदेव चौराहे पास पहुंचे। तभी पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उनको टक्कर मारी और चाकू से पीठ पर वारकर पैसों से भरा बैंक छीनकर फरार हो गए।  

भोपाल में 9वीं के छात्र की हत्या
भोपाल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र की हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार देर रात टीटी नगर इलाके के अर्जुन नगर बस्ती की है। पुलिस के मुताबिक मृतक ब्रजकांत (16) पिता ब्रजलोचन पांडे निवासी अर्जुन नगर का आरोपी सोनू बाथम (18) के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद था। जिसमें आरोपी ने नुकीली चीज से हमला कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चलती बाइक में गोली लगने से युवक की मौत
जबलपुर में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक बाइक से अपने रूम जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो पक्षों के बीच फायरिंग और पत्थरबाजी हो रही थी, जिसे देखने के लिए वह रुक गया, लेकिन कुछ समय बाद वह चल पड़ा। तभी अचानक गोली चली और उसको लग गई। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धार में ट्राले की टक्कर के बाद 3 वाहनों में आग 
धार के धामनोद में ट्राले की टक्कर के बाद 3 वाहनों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया। हादसे में घायल 3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर गुरुवार देर रात 1 बजे हुआ। ब्रेक फेल होने से एक ट्राले ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद 2 वाहनों में आग लगा गई। 2 कार सवार और ट्राले का ड्राइवर घायल हैं।

भोपाल से रीवा के बीच आज से नई ट्रेन
रेल यात्रियों को आज बड़ी सौगात मिलेगी। भोपाल से रीवा के बीच आज से नई ट्रेन शुरू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाएंगे। भोपाल -रीवा- भोपाल सुपरफास्ट भोपाल से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार चलेगी। रीवा से शनिवार और सोमवार को नियमित तौर से ट्रेन चलेगी।  

सीएम आज लेंगे विभागों की बैठक 
सीएम मोहन यादव शुक्रवार सुबह खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12:15 बजे उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 10:15 में भोपाल-रीवा-भोपाल के मध्य नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। 

हत्या के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
ग्वालियर में महिला की हत्या के मुख्य आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि 29 जुलाई को माधौगंज क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैवल्स संचालक की पत्नी अनीता गुप्ता की गोली मारकर हत्या की थी। मामले में शुक्रवार सुबह 5: 30 बजे मुख्य आरोपी आकाश सिंह को पुलिस ने शीतला माता रोड पर घेर लिया। बदमाश ने पुलिस को देख फायर किया। पुलिस ने भी आकाश के पैर में गोली मार दी।

Similar News