झारखंड में पत्थरबाजी पर MP में सियासत: 'दिग्गीराजा' बोले-वीडी शर्मा जी अब भाजपाइयों के घर बुलडोजर चलवाएंगे?

झारखंड के रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों पर पत्थरबाज़ी की है। घटना के बाद एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय ने पूछा कि छतरपुर की तरह यहां भी भाजपाइयों के घर बुलडोजर चलवाएंगे?

Updated On 2024-08-24 14:09:00 IST
मोहन भागवत के मस्जिद वाले बयान पर दिग्गी राजा ने की तारीफ।

MP Politics News: झारखंड में पत्थरबाज़ी की घटना से एमपी में सियासत गरमा गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वीडी शर्मा और भाजपा पर हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रांची के SSP चंदन सिन्हा का वीडियो पोस्ट किया है। दिग्गीराजा ने एक्स पर लिखा है कि वीडी शर्मा जी अब इन भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी आप नेस्तनाबूद कर उनके घर पर JCB चलवाएंगे? 

दिग्विजय की दूसरी पोस्ट 
एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने छतरपुर में हुई कार्रवाई को लेकर X पर लिखा है कि छतरपुर में थाने पर पथराव का मैं समर्थन नहीं करता, लेकिन इसके आरोप में हाजी शहजाद अली का मकान जमींदोज करना, उनकी गाड़ियों पर बुलडोजर चलाना और उसे गुनाहों का मुखिया घोषित करना भी संदेह पैदा करता है। 

प्रशासन और राजनीतिक लोगों के बयानों में विरोधाभास
दिग्विजय ने आगे लिखा है कि संदेह यह भी है कि एमपी में भाजपा नेता जिस घटना को पत्थरबाजी से जोड़ रहे हैं। स्थानीय कलेक्टर उसे अवैध निर्माण का मामला बता रहे हैं। प्रशासन और राजनीतिक लोगों के बयानों में विरोधाभास है। दूसरी तरफ कानूनी सवाल भी हैं कि किसी व्यक्ति का घर बिना प्रक्रियाओं का पालन किए कैसे तोड़ा गया?

जानें क्या कह रहे एसएसपी 
वीडियो में एसएसपी कहते दिख रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की है। आप एक तरफ भारत माता की जय बोल रहे हैं। दूसरी तरफ भारत माता के जवानों को पत्थर मार रहे हैं, जिससे उनकी जान जा सकती है। 

भाजपा का आरोप: पुलिस ने रबर बैलेट दागे 
झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए टियर स्मोक गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर रबर के बैलेट दागे हैं। 

दिग्विजय को झूठ परोसने का टेंडर मिला है
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह का कैरेक्टर रहा है कि झूठ कैसे परोसा जाए। उन्हें झूठ परोसने का टेंडर मिला है। कहीं मस्जिद पर कुछ हो रहा है, उसे मप्र की मस्जिद बताने का काम दिग्विजय सिंह ने किया। बाद में डिलीट करके भाग गए।  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जुल्म ढा रही है।  झारखंड में अन्याय की अति और जुल्म की पराकाष्ठा हुई है। 

Similar News