MP News: उज्जैन में महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 14 झुलसे, भस्म आरती के दौरान गुलाल से भड़की आग

Fire Breaks Out in Mahakal Temple: रिपोर्ट्स के अनुसार, भस्म आरती के दौरान गुलाल डालने से आग भड़की थी। फिलहाल समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Updated On 2024-03-25 09:53:00 IST
Mahakal Temple fire

Fire Breaks Out in Mahakal Temple: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर है। यहां उज्जैन स्थित ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में अचानक आग भड़क उठी। इससे पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। मंदिर में होली का जश्न चल रहा था, तभी आग लगी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

गुलाल के कारण फैली आग
पुजारी आशीष शर्मा ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह महाकाल मंदिर में पारंपरिक होली समारोह आयोजित किया जा रहा था। गुलाल के कारण गर्भगृह में आग फैल गई। मंदिर के पुजारी घायल हो गए। हमने उन्हें अस्पताल पहुंचाया है। 

पुजारी पर पीछे ने किसी ने फेंका गुलाल
वहीं, घायल एक सेवक ने बताया कि पुजारी संजीव आरती कर रहे थे, तभी पीछे से उन पर किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। संभावना है कि गुलाल में मिक्स केमिकल जब आग के संपर्क में आया तो वह आग भड़क गई। आग ने फ्लैक्स को भी पकड़ लिया। हालांकि कुछ लोगों की सतर्कता के चलते आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। फ्लैक्स रंग और गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए लगाया गया था। 

ये हुए घायल
संजीव पुजारी, मनोज, विकास, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 14 लोग झुलसे हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने घटना की जानकारी ली और समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का कहना है कि गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आग लग गई। घटना में 13 लोग घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक कमेटी पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। 

Similar News