MP Congress: कांग्रेस प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्तियों पर विवाद, चंद घंटे में ही सूची स्थगित; यहां देखें नाम

MP Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी होते ही, कैन्सिल कर दी। सूची में शामिल कुछ नामों पर सीनियर नेताओं ने आपत्ति जताई है।

Updated On 2025-01-03 20:10:00 IST
MP Congress: कांग्रेस प्रवक्ता और पैनलिस्ट की नियुक्ति पर विवाद, PCC ने चंद घंटे में किया रद्द।

MP Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी होते ही, कैन्सिल कर दिया। सूची में शामिल कुछ नामों पर संगठन के बड़े नेताओं ने ही आपत्ति जताई है। संगठन में टकराव को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने सूची स्थगित करने की सूचना जारी की। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट के नाम साझा किए, लेकिन चंद घंटे बाद ही प्रदेश संगठन प्रभारी की ओर से पत्र जारी कर सूची को स्थगित करने की जानकारी दी गई। 

MP Congress spokesperson and panelist Controversy

MP कांग्रेस ने इन्हें बनाया था प्रदेश प्रवक्ता 
एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह के मुताबिक, भूपेन्द्र गुप्ता, रवि सक्सेना, अब्बास हफीज, अभिनव बरोलिया, स्वदेश शर्मा, अजीत भदौरिया, अवनीश बुंदेला, संतोष सिंह गौतम, राम पाण्डेय, जितेन्द्र मिश्रा, आनन्द जाट, विवेक त्रिपाठी, संतोष सिंह परिहार, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, अपराजिता पाण्डेय, हर्ष जैन, हिमानी सिंह, स्पर्श चौधरी, हिदायत उल्ला खान, अंबिका शर्मा, गुडडू राजा, संदीप सबलोक, अमित चौरसिया, फिरोज सिद्वीकी, रीतेश त्रिपाठी, सुनील मिश्रा, विवयान विक्की, सिद्वार्थ राजावत, शरीफ खान, धर्मेन्द्र शर्मा, रामसिया भारती, गुंजन शुक्ला, अमित तावड़े, आनंद जैन, राहुल राज, शहरयार खान, सिद्धार्थ माहोलकर, कुंदन पंजाबी एवं डॉ. रमेश काकोडिया प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए थे। 

MP कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने झूमा सोलंकी, ज्योति पटेल, नेहा लिम्बोदिया, नेहा पालीवाल, प्रतिभा विक्टर, प्रदीप अहिरवार, तनय अग्रवाल, सीताशरण सूर्यवंषी को मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया था।

यह भी पढ़ें: IT छापे के बाद कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा-इकबाल सिंह बैस और परिवहन मंत्री की हो जांच

विक्रम चौधरी प्रशिक्षण प्रभारी
प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट के अलावा कांग्रेस ने विक्रम चौधरी को प्रशिक्षण प्रभारी बनाया था। विक्रम को जिला स्तर पर नियुक्त प्रवक्ताओं को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, सभी की नियुक्तियां अभी स्थगित की गई हैं। 

Similar News