मुंबई में उद्योगपतियों से मिले CM मोहन यादव: जबलपुर इन्वेस्टर्स समिट के लिए न्योता, कहा-उद्योगों के लिए देंगे हर जरूरी सुविधा

CM Mohan Yadav Industrialists Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार 13 जुलाई को मुंबई में प्रमुख उद्योगपतियों व व्यापारियों से संवाद किया। जबलपुर जबलपुर इन्वेस्टर्स समिट के लिए उन्हें आमंत्रित करते हुए मप्र में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बताईं।

Updated On 2024-07-13 16:47:00 IST
मुंबई में उद्योगपियों के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव।

CM Mohan Yadav Industrialists Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को मुंबई में बड़े व्यापारियों व उद्योगपतियों से संवाद किया। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने सीएम ने आश्वस्त किया कि व्यापार और व्यवसाय के लिए आप जो सुविधाएं मांगेंगे, उन्हें पूरा किया जाएगा। 

सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में उद्योग, व्यापार, व्यवसाय की संभावनाएं बताईं। कहा, एनर्जी, टूरिज्म, हेल्थ, माइनिंग सहित अन्य सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। मप्र में निवेश के लिए अनुकूल माहौल भी है। सरकार ने उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहन देने बजट में पर्याप्त प्रावधान किए हैं। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में अंचलवार परिस्थिति और विशेषता को फोकस करते हुए अलग-अलग इंडस्ट्रियल समिट करने का निर्णय लिया है। सरकार इसके लिए उद्योगपतियों का स्वागत करती है। निवेश से मध्यप्रदेश आर्थिक दृष्टि से समर्थ होगा और निवेश किए जाने वाले क्षेत्रों में लोगों को रोजगार मिलेगा। 

Investment Opportunities in Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने मुंबई के होटल ताज महल में उद्योगपतियों के इन्टरेक्टिव सेशन को संबोधित किया। कहा, देश की जीडीपी को आगे बढ़ाने के लिए मप्र अपनी पूरी सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है। इन्टरेक्टिव सेशन में उन्होंने जीआईएस-2025 को सफल बनाने उद्योगपतियों को आमंत्रित किया। 

CM से उद्योगपतियों की वन-टू-वन चर्चा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्योगपतियों से राउण्ड टेबल मीटिंग व वन-टू-वन चर्चा भी की। इससे पहले प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र सिंह ने मध्यप्रदेश की निवेश क्षमताओं संबंधी जानकारी दी। बताया, मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश अवसरों और मुख्य पर्यटन स्थलों पर केन्द्रित फिल्म प्रदर्शित की गई। प्रमुख उद्योगपतियों ने भी अपन विचार रखे। कुछ उद्योगपतियों से ग्रुप डिस्कशन भी हुआ। 

CM मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से बोले-

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऋणमुक्तेश्वर महादेव और सम्राट विक्रमादित्य का जिक्र करते हुए कहा, भारतीय संस्कृति में सामर्थ्यशाली शासन की परिकल्पना की गई है। भारतीय संस्कृति के अनुसार, सुशासन स्थापित कर हर नागरिक को समृद्ध-संपन्न और खुशहाल बनाना चाहते हैं।
  • पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। पीएम मोदी ने 10 साल में जरूरी सुधार कर देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया है। अब उनके नेतृत्व में भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रयासरत हैं। हमारा देश अब किसी पर निर्भर नहीं है। 
  • पीएम मोदी ने देश को, देश के लोगों को समर्थ बनाने पर फोकस किया है। परिणामस्वरूप पूरी दुनिया में भारतीयों का स्वाभिमान लौटा है। देश के लोग स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। पड़ोसी देशों का भी भारत पर विश्वास बढ़ा है।

Similar News