MP News: सांची अब नारियल पानी भी बेचेगा, 200ml की बॉटल लॉन्च; जानें कीमत

सांची मध्यप्रदेश सरकार भरोसेमंद दुग्ध ब्रांड है। भोपाल में प्रतिदिन 3 लाख लीटर की खपत है। दही, मक्खन, लस्सी और छाछ के बाद अब नारियल पानी भी बेचेगा।

Updated On 2024-10-28 17:08:00 IST
Sanchi Coconut Water

Sanchi Launch Coconut Water: आप नारियल पानी के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश का सबसे भरोसेमंद दुग्ध ब्रांड सांची अब नैचुरल नारियल पानी भी बेचेगा। शुरुआत में अभी नारियल पानी की 200 एमएल की बॉटल बाजार में लॉन्च किया है। जो सीधे तमिलनाडु के पोलाची प्लांट से पैक होकर भोपाल आती है। आम आदमी को इसकी कीमत 50 रुपए चुकानी होगी। बाजार में मिलने वाले नारियल पानी से अपेक्षाकृत सस्ता होगा। 

बाजार में 25 प्रकार के उत्पाद
पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने बताया कि सांची अभी 25 प्रकार के उत्पाद बाजार में उपलब्ध करा रहा है। सांची के उत्पादों की यह रेंज पहले 4 से 6 तक सीमित थी। इनके से विस्तार से सांची पार्लर संचालकों और पशुपालकों की आय में वृद्धि हुई है। प्रदेश के हर शहर में सांची के स्मार्ट पार्लर स्थापित किए जा रहे हैं।

बाजार में उपलब्ध सांची के विभिन्न उत्पाद और उनकी कीमतें

Sanchi Product Prise List

3 लाख लीटर से अधिक दूध 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सांची दूध की खपत 3 लाख लीटर से अधिक है। दूध के साथ दही, मक्खन, लस्सी और छाछ सहित अन्य उत्पाद भी बाजार में उपलब्ध हैं। त्योहारी सीजन में सांची पेड़े भी टनों में बिकते हैं। सांची मध्य प्रदेश सरकार भरोसेमंद ब्रांड है। हाल ही में नेशनल डेयरी बोर्ड और सांची के बीच व्यापारिक समझौते हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: मेरा शहर : बैतूल प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन परंपराओं का संगम, दुनियाभर में फेमस है यहां की हस्तशिल्प

1 लाख लोग पीते हैं नारियल पानी 
सीईओ आरपी तिवारी ने बताया कि सांची का उद्देश्य ग्राहकों को उचित दाम पर शुद्ध नारियल पानी उपलब्ध कराना है। भोपाल के अलग अलग इलाकों में नारियल पानी के 500 से अधिक ठेले लगते हैं। जहां 1 लाख से ज्यादा लोग नारियल पानी पीते हैं। इस नई पेशकश के साथ सांची दुग्ध संघ अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है।

Similar News